राहुल गांधी के फोटो रीट्वीट कर बोली भाजपा, हम भी खुद को रोक नहीं पाए
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जर्मनी के दौरे पर हैं। बुधवार को राहुल गांधी ने हैम्बर्ग के एक स्कूल में लोगों को संबोधित किया था। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला था। वहीं गुरुवार शाम को कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा राहुल गांधी की फोटो ट्वीट की गई जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं, जबकि बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा कांग्रेस का ये ट्वीट रीट्वीट भी किया गया।
ये भी पढ़ें: Kerala Floods: मोदी सरकार के मंत्री ने कहा, UAE की सहायता राशि को स्वीकार करना चाहिए

कांग्रेस ने किया राहुल का फोटो ट्वीट
दरअसल, कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल हैंडल से राहुल की फोटो ट्वीट की गई, 'राहुल गांधी के अलग-अलग चेहरे'। फिर क्या था, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की ये तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी और यूजर्स ने कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर ट्रोल किया। वहीं, बीजेपी ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट कर दिया।
बीजेपी ने कांग्रेस के ट्वीट को किया रीट्वीट
बीजेपी के ऑफिशियल हैंडल से लिखा गया, 'हम इस फोटो को रीट्वीट करने से खुद को नहीं रोक सके।' राहुल गांधी की ये तस्वीर लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई और यूजर्स ने उनको खूब ट्रोल किया। कांग्रेस के इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट वायरल होने लगा था।

ट्विटर राहुल गांधी हुए ट्रोल
अलग-अलग अंदाज में यूजर्स इस फोटो का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। कुछ ने लिखा, 'राहुल गांधी इस तरह 2019 चुनाव के लिए गठबंधन करने वाली पार्टियों को खोज रहे हैं।' जबकि एक यूजर ने राहुल की फोटो को कांग्रेस की लगातार हार से जोड़कर ट्रोल करने की कोशिश की। यहां तक की कुछ लोगों ने इस फोटो को लेकर मीम भी बनाए।
ये भी पढ़ें: हाई अलर्ट पर उत्तराखंड, देहरादून-हरिद्वार सहित इन जिलों में आज भारी बारिश की आशंका












Click it and Unblock the Notifications