हाई अलर्ट पर उत्तराखंड, देहरादून-हरिद्वार सहित इन जिलों में आज भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आज और कल यहां भारी बारिश की आशंका है। जिन जिलों में आज भयंकर बारिश हो सकती है, वो हैं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोडा, बागेश्वर और रानी खेत, विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर जरूरत ना हो तो घर से बाहर आज ना निकलें।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी पर आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि लगातार सतर्कता बरती जा रही है। रेस्क्यू टीम भी अलर्ट पर है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित इलाकों पर पहुंचाया गया है।

प्रशासन भी अलर्ट

प्रशासन भी अलर्ट

आपदा परिचालन केंद्र ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने, रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य का संचालन बंद करने और एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

बीते दिनों उत्तराखंड में बारिश ने काफी उत्पात मचाया था

बीते दिनों उत्तराखंड में बारिश ने काफी उत्पात मचाया था

गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तराखंड में बारिश ने काफी उत्पात मचाया था। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटना हुई थी जिसमें कई जानवर बह गए थे तो कई जगह काफी आर्थिक नुकसान हुआ था इसलिए इस बार प्रशासन पहले से ही काफी सतर्क है। वैसे आपको बता दें कि उत्तराखंड के अलावा आज दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश सिक्किम में भी आज बारिश के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+