कोलाकाता: लॉन्च होने के 24 घंटे के भीतर BJP के एलईडी वाहनों पर हमला, टीएमसी पर लगे आरोप
कोलाकाता। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ चुनाव आयोग ने बीते शुक्रवार चार और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बंगाल में 27 मार्च से शुरू होने वाले मतदान आठ चरणों में आयोजित होगा। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच अक्सर झड़प की खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में भाजपा द्वारा लॉन्च किए गए एलईडी वाहनों पर हमले की घटना सामने आई है, जिसके बाद राज्य में एक बार फिर तनाव का माहौल है।

बीजेपी ने इन हमलों के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ होने का दावा किया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि उन्होंने (टीएमसी) एक ड्राइवर की पिटाई की। सभी लैपटॉप, सेलफोन ले लिए और विंडस्क्रीन और एलईडी स्क्रीन तोड़ दिए। इस हमले में टीएमसी की खास भूमिका दिखाई देती है। बता दें कि लोखो सोनार बांग्ला अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को इन एलईडी वाहनों की शुरुआत की थी। इन वाहनों के तहत बंगाल से दो करोड़ सुझावों को एकत्र करने का लक्ष्य है।
West Bengal: The LED vehicles launched by BJP were vandalised last night in Kolkata. BJP alleges TMC's role behind this.
— ANI (@ANI) February 27, 2021
Party leaders say, "They beat up a poor driver. They took away all the laptops, cellphones & broke the windscreens & LED screens. It's the pattern of TMC." pic.twitter.com/OknjQer0mN
यह भी पढ़ें: कोयला घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी को नोटिस जारी किये जाने पर भड़के टीएमसी सांसद सौगत रॉय, कहा...












Click it and Unblock the Notifications