कोयला घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी को नोटिस जारी किये जाने पर भड़के टीएमसी सांसद सौगत रॉय, कहा...
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी का कोई सहयोगी दल नहीं है। उनके एक मात्र सहयोगी सीबीआई और ईडी हैं।
कोलकाता। कोयला घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के सदस्य अभिषेक बनर्जी की पत्नी और भाभी को सीबीआई द्वारा नोटिस दिए जाने को लेकर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी का कोई सहयोगी दल नहीं है। उनके एक मात्र सहयोगी सीबीआई और ईडी हैं। वे टीएमसी पर दबाव बनाने के लिए अपने सहयोगियों का इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं।'
Recommended Video

उन्होंने आगे कहा कि अभिषेक की पत्नी और भाभी को जो भी नोटिस जारी किया गया है उसे कानूनी रूप से निपटाया जाएगा। गौरतलब है कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी को कोयला तस्करी के आरोपों से जुड़े एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। सीबीआई की टीम मामले में समन जारी करने के लिए रविवार को कोलकाता में बनर्जी के घर पर भी गई थी, लेकिन वह उस वक्त अपने घर पर नहीं मिलीं।
यह भी पढ़ें: West Bengal: टीएमसी ने जारी किया अपना चुनावी नारा- 'बांग्ला नीजेर मेयकेई चाए', जानिए इसका मतलब
इसके बाद उनके परिवार को पूछताछ के लिए एक नोटिस सौंपने के बाद अधिकारी वहां से चले गए। सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की भाभी मेनका गंभीर को भी सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया। आपको बता दें कि इस मामले में यह आरोप लग रहे हैं कि कोयला माफियाओं ने अवैध खनन के लिए बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी के नेताओं को नियमित रूप से रुपयों का भुगतान किया था।
यह पैसा विनय मिश्रा के माध्यम से प्रसारित किया गया, जो तृणमूल की युवा शाखा के महासचिव हैं, जिसकी अध्यक्षता अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं। 31 दिसंबर को सीबीआई ने विनय मिश्रा के घर पर छापा मारा, जो अब फरार है। एजेंसी ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। गौरतलब है, सीबीआई ने पूर्वी कोलफील्ड लिमिटेड के कुनुस्तोरिया और कजोरिया कोयला क्षेत्रों से अवैध खनन और कोयले की चोरी की जांच के लिए पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था।
-
Bangladesh Bus Accident: पद्मा नदी में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, आखिर कैसे हुआ हादसा? देखें भयावह Video -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications