'प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो चप्पल लेकर दौड़ी', BPSC टीचर गुंजन पर पति का छलका दर्द, लगाए गंभीर आरोप
Bihar BPSC Teacher Gunjan Kumari Case: बिहार के हाजीपुर से एक ऐसा सनसनीखेज पारिवारिक विवाद सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस मामले ने लोगों को उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित 'एसडीएम ज्योति मौर्य' कांड की याद दिला दी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षिका बनी गुंजन कुमारी पर उनके पति अमन कुमार ने बेवफाई और धोखा देने के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
पति अमन कुमार का दर्द सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए छलक रहा है। उनका दावा है कि जिस पत्नी को पढ़ाने-लिखाने के लिए उन्होंने दिन-रात मजदूरी की, अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेच दी, उसी पत्नी ने सरकारी नौकरी मिलते ही उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंका। गुंजन कुमारी और उनके पति अमन कुमार के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद अब सार्वजनिक बहस का हिस्सा बन गया है।

अमन कुमार के आरोपों और गुंजन कुमारी के जवाबों के बीच सच्चाई क्या है, इसका फैसला अदालत को करना है। फिलहाल दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से कानूनी लड़ाई जारी है। लेकिन अब फिर से अमन और गुंजन ने अपनी तरफ से चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। आइए इस पूरे हाई-प्रोफाइल ड्रामे और बेवफाई की इस कहानी का पूरा सच सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं।
2013 में हुई थी शादी, सिर्फ इंटर पास थी गुंजन
इस कहानी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी, जब नवंबर के महीने में अमन कुमार और गुंजन कुमारी की शादी अरेंज मैरिज के तौर पर हुई थी। गुंजन के मामा ने इस रिश्ते को तय कराया था। शादी के वक्त गुंजन सिर्फ इंटरमीडिएट (12वीं) पास थीं और वह फर्स्ट डिवीजन से पास हुई थीं।
अमन कुमार ने बताया, 'मेरी शादी 2013 में गुंजन कुमारी से हुई थी। यह शादी उसके मामा ने तय की थी। शादी के समय उसने इंटरमीडिएट पास कर लिया था। अच्छे नंबरों के कारण उसने आगे पढ़ने की इच्छा जताई। इसलिए मैंने उसकी पढ़ाई जारी रखने में मदद की। मेरे पिता ने भी इसमें उसका साथ दिया।'
अमन के मुताबिक, उन्होंने गुंजन को पहले ग्रेजुएशन (बीए) कराया और जब गुंजन ने आगे बीएड (B.Ed) करने की इच्छा जताई, तो उन्होंने उसमें भी पूरा सपोर्ट किया। उनका कहना है कि परिवार ने सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि ब्यूटीशियन कोर्स तक कराने में मदद की ताकि भविष्य में आर्थिक सुरक्षा बनी रहे।
गुंजन की हर जिद पूरी की, पढ़ाई के लिए बेची पुश्तैनी जमीन
अमन कुमार का कहना है कि उन्होंने और उनके परिवार ने गुंजन को एक बहू नहीं, बल्कि बेटी की तरह आगे बढ़ाया। साल 2018 में अमन के माता-पिता का देहांत हो गया, जिसके बाद गुंजन ने गांव छोड़कर शहर में रहने की जिद पकड़ ली।
अमन ने आरोप लगाते हुए बताया, 'इसी बीच 2018 में हमारे माता पिता का देहांत हो गया। माता-पिता का देहांत होने के बाद गुंजन ने कहा कि अब हम गांव में नहीं रहेंगे। हमें पढ़ाई करनी है तो हमको लेकर हाजीपुर में रहो। उसने जैसा-जैसा कहा हम करते रहे। जरूरत पड़ने पर हमने अपने हिस्से की पुश्तैनी जमीन भी बेच दी। साथ ही उसे ब्यूटीशियन का भी कोर्स कराया, ताकि अगर मुझे कुछ हो जाए तो वो बच्चे की देखभाल कर सके। हमारा कभी झगड़ा भी नहीं होता था।'
अमन ने दिन-रात मेहनत करके हर वो संसाधन जुटाए जिससे गुंजन की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। हालांकि गुंजन ने अब मीडिया में सामेन आकर कहा है कि अमन ने जमीन पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि जब उनका खुद का पैरा टूटा था तो उसके इलाज के लिए बेची थी।
2024 में बीपीएससी पास करते ही बदल गए पत्नी के 'रंग'
सालों की मेहनत रंग लाई और साल 2024 में गुंजन कुमारी ने बीपीएससी (BPSC) की परीक्षा पास कर ली और वह सरकारी स्कूल की टीचर बन गईं। नौकरी मिलने के बाद गुंजन की पोस्टिंग सुपौल जिले में हुई और वह वहीं शिफ्ट हो गईं। अमन का आरोप है कि सरकारी नौकरी का जॉइनिंग लेटर हाथ में आते ही गुंजन के तेवर और बर्ताव पूरी तरह बदल गए।
अमन ने बताया, '2024 में जब बीपीएससी के जरिए गुंजन की सरकारी टीचर की जॉब लग गई। जॉब के दौरान वो सुपौल में शिफ्ट हुई, वैसे ही उसकी रंगत बदल गई। वहां जाने पर ढंग से बात नहीं करती थी। फिर 2025 के जनवरी में गुंजन ने बताया कि स्टाफ की टीचर दार्जिलिंग घूमने जा रही हैं तो हमने उसे जाने की परमिशन दे दी। लेकिन उसके बाद उसने फोन नहीं उठाया तो पता किया तो पता चला कि उसके साथ की कोई टीचर नहीं गई थी।'
जब गुंजन घूमकर वापस लौटी, तो अमन ने इस बारे में पूछताछ की। अमन का दावा है कि पकड़े जाने पर गुंजन ने कोई पछतावा दिखाने के बजाय सीधे रिश्ता तोड़ने की बात कह दी। अमन कुमार ने बताया, 'इसके बाद मुझे कुछ शक हुआ। जब घूमने के बाद गुंजन वापस आई तो उससे पूछताछ की तो उसका भंडा फूट गया तो उसने एक लाइन में कह दिया- अब तुम्हारे साथ नहीं रहेंगे। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।'

23 मई की शाम का खौफनाक मंजर: प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ने का दावा
विवाद बढ़ने के बाद भी अमन अपने परिवार को बचाना चाहते थे। वह गुंजन के मामा के घर जाकर रहने लगे ताकि बात संभल जाए, लेकिन मामा ने भी अमन को धमकी देते हुए कहा कि अगर गुंजन साथ नहीं रहना चाहती तो तुम क्या कर लोगे। इसके बाद गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर में एक किराए का मकान लेकर पति से अलग रहने लगी। इस बीच अमन को पता चला कि गुंजन का अपने स्कूल के पुराने दोस्त प्रेम प्रकाश जायसवाल के साथ अफेयर चल रहा है और वह उसी के साथ रह रही है।
बीती 23 मई की शाम साढ़े चार बजे अमन को सूचना मिली कि लिच्छवि नगर वाले घर के बाहर प्रेम प्रकाश की कार खड़ी है। अमन फौरन वहां पहुंचे और जो देखा उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। अमन ने उस घटना को बयां करते हुए कहा, '23 मई को शाम 4:30 बजे मुझे पता चला कि उस आदमी की कार देखी गई है। मैं वहां गया, कार का वीडियो बनाया और फिर गेट खोला। मैंने उसे पति-पत्नी की हालत में पाया। फिर मैंने अचानक गेट बंद कर दिया। जब मकान मालिक आया, तो उसने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया। मैंने 112 डायल किया। उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने उस आदमी को भी बाहर निकाल दिया।'
इसके बाद हंगामा और बढ़ गया जब प्रेमी घर से बाहर निकला। अमन ने बताया, 'मैं उस घर से निकलने वाली सड़क के कोने पर खड़ा था। जब वह आदमी अपनी कार लेकर कोने पर आया, तो मैंने उसे रोककर पूछा कि वह यहां क्या कर रहा है। वह आदमी हिंसक हो गया। उसके बाद, मेरी पत्नी चप्पल लेकर पीछे से आई।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कथित प्रेमी ने उनके साथ हाथापाई की।
अमन कुमार ने जिस व्यक्ति का नाम लिया है, वह प्रेम प्रकाश जायसवाल हैं। अमन का दावा है कि वह गुंजन के पुराने स्कूल मित्र हैं। अमन ने कहा, "उस व्यक्ति का नाम प्रेम प्रकाश जायसवाल है। वह मेरी पत्नी का स्कूल फ्रेंड है।" हालांकि इस संबंध में संबंधित व्यक्ति का पक्ष सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

मासूम बच्चे की गवाही: 'मम्मी गंदी हैं, मैं उनके साथ नहीं जाऊंगा'
इस पूरे विवाद में दोनों का एक 10 साल का बेटा है। अमन ने बताया कि गुंजन की पढ़ाई डिस्टर्ब न हो, इसलिए उन्होंने दूसरा बच्चा भी नहीं किया था। अब उस मासूम बच्चे ने भी अपने पिता के सामने मां की हरकतों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
बच्चे ने बताया कि जब वह अपनी मां गुंजन के साथ ट्रेनिंग के दौरान रहता था, तब भी वह अंकल (प्रेम प्रकाश) वहां आते थे और कई दिनों तक रुकते थे। बच्चे के मुताबिक, उसकी मां ने उसे सिखाया था कि अगर कोई पूछे तो अंकल को 'मामा' बताना। बच्चे ने रोते हुए कैमरे पर कहा, 'मम्मी गंदी हैं। मैं उनके साथ नहीं जाऊंगा।'
अब कोर्ट से सिर्फ 'मुक्ति' चाहते हैं अमन, गुंजन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
इस खौफनाक वाकये को अपनी आंखों से देखने के बाद अमन कुमार का दिल पूरी तरह टूट चुका है। अब वह किसी भी कीमत पर गुंजन के साथ रहने को तैयार नहीं हैं और कानूनन तलाक चाहते हैं। अमन ने कहा, 'मैं अदालत से निवेदन करता हूं कि मुझे उससे मुक्ति दिला दी जाए। उसके साथ एक दिन भी बिताना मेरे लिए मुश्किल होगा। हमारा सिर्फ एक बच्चा है। उसकी पढ़ाई के कारण हमने दूसरा बच्चा नहीं चाहा। मेरा बच्चा 10 साल का है।'
दूसरी तरफ, शिक्षिका गुंजन कुमारी ने पति अमन कुमार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा करार दिया है। गुंजन का कहना है कि उनके और अमन के बीच पिछले डेढ़ साल से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है, इसलिए यह कोई रातों-रात हुआ विवाद नहीं है जैसा सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है।
गुंजन ने आरोप लगाया कि अमन ने बच्चे को बहला-फुसलाकर उनके खिलाफ खड़ा किया है। गुंजन ने कोर्ट से अपने बच्चे की कस्टडी मांगी है और कहा है कि चूंकि वह अब आत्मनिर्भर हैं और कमा रही हैं, इसलिए वह अपने बच्चे की देखभाल बेहतर तरीके से कर सकती हैं। फिलहाल पुलिस और अदालत दोनों इस मामले की जांच कर रहे हैं। गुंजन का ये भी कहना है कि अमन उनका बदनाम करने के लिए ये सारी बातें बोल रहे हैं।
गुंजन ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कहा, ''वीडियो में आप लोग देख रहे हैं कि मुझको मारा गया था, उसका वीडियो नहीं बनाया गया, बाद में पुलिस को बुलाकर वीडियो बनवाया गया, हम पूरे कपड़े में है, मेरे मामा वहां है, फिर कैसे मैं आपत्तिजनक हालत में थी, वो कैसे अवैध हो गया, अवैध संबंध कैसे हो गया? उनके पास कोई MMS या वीडियो है, जो मेरा अफेयर चल रहा और लोग मान लिए, कैसे मान लिए?'' फिलहाल हाजीपुर का यह मामला सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां हर नया बयान इस विवाद को और सुर्खियों में ला रहा है।














Click it and Unblock the Notifications