बिहार: बेतिया में बम बनाने के दौरान विस्फोट, एक शख्स समेत कई मवेशियों की मौत से इलाके में दशहत

पटना। बिहार के बेतिया जिले के एक गांव में शनिवार की सुबह भयंकर बम विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। नौतन प्रखंड के हरदीपट्टी गांव के एक घर में बम बनाने के दौरान ये विस्फोट हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस जबरदस्त विस्फोट में आसपास के कई घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Bihar: One person died in an explosion in a house in Nautan area of Bettiah

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, इस विस्फोट में कई मवेशियों की मौत हो गई। बम विस्फोट की खबर पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात है और मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान चौकट मियां के तीस साल के बेटे नुरैन मियां के रूप में की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि बम विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस धमाके में अनवारुल मियां, मुख्तार मियां, मेराज अंसारी, नजया खातुन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन सभी का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।

धमाके में एक शख्स समेत कई मवेशियों की मौत

ये धमाका इतना शक्तिशाली था कि इससे अगल-बगल के मकान भी ध्वस्त हो गए। फिलहाल, पुलिस ने पटाखा बनाने के दौरान ये धमाका होने की आशंका जताई है। जिस इलाके में ये घटना हुई है, वहां अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम होता रहा है। जबकि इस विस्फोट से स्थानीय लोगों में दशहत का माहौल है। पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+