VIDEO: बेंगलुरु की बारिश में फंसे अनएकेडमी के CEO, ट्रैक्टर से फैमिली को किया गया इवैकुएट
बेंगलुरु, 06 अगस्त: बेंगलुरू में लगातार बारिश और जलभराव ने शहर में आफत मचा रखी है। भारत की 'सिलिकॉन वैली' कहा जाने वाला बेंगलुरु खराब बुनियादी ढांचे और अनियोजित शहरी विकास से जूझ रहा है। जिसके कारण शहर जलभराव और ट्रैफिक जाम से परेशान है। इसी बीच ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म अनअकेडमी के सीईओ गौरव मुंजालभी इस प्राकृतिक आपदा के शिकार नजर आए।

कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते शहर में भारी जलभराव हो रखा है। जिसके चलते शहर बाढ़ जैसे हालात हो रखे हैं। अनअकेडमी के सीईओ गौरव मुंजाल और उनके कुत्ते को एक ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया है। जिसका वीडियो खुद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। वीडियो में गौरव और उनके परिवार ट्रैक्टर में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
गौरव ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, परिवार और मेरे पालतू एल्बस को हमारी सोसायटी से एक ट्रैक्टर द्वारा निकाला गया है जो अब जलमग्न है। चीजें खराब हैं। कृपया ध्यान रखें। अगर आपको किसी मदद की जरूरत है तो मुझे डीएम करें, मैं मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा। इससे पहले कई लोग ट्रैक्टरों और जेसीबी की मदद से अपने ऑफिस पहुंचते दिखे।
Karnataka weather: भारी बारिश से बेंगलुरु बेहाल, कई इलाके जलमग्न, बड़ी परियोजनाओं की खुली पोल
सोमवार को upGrad के सीईओ अर्जुन मोहन ने जानकारी दी थी कि वह ट्रैक्टर के जरिए अपने वर्कप्लेस पर पहुंचे थे। ट्विटर पर बेंगलूरु के ढेर सारे वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें शहर की बदतर स्थिति दिख रही है। कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई के अलावा इलेक्ट्रिसिटी भी प्रभावित हुई है। बेंगलुरु में 42 सालों के बाद ऐसी भयंकर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राज्य में 9 सिंतबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन कर्नाटक के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में अभी और भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक में पिछले 42 साल के बाद ऐसी बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications