Karnataka weather: भारी बारिश से बेंगलुरु बेहाल, कई इलाके जलमग्न, बड़ी परियोजनाओं की खुली पोल

बेंगलुरु, 29 अगस्त। भारी बारिश ने कर्नाटक में आफत पैदा कर दी है। लगातार हो रही बारिश ने राजधानी बेंगलुरु को बेहाल कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो जाने की वजह से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। यहां तक कि बारिश की वजह से शहर के बुनियादी परियोजनाओं की भी पोल खोल दी है। आपको बता दें कि बीते तीन दिनों से लगातार बेंगलुरु में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से बेंगलुरु-मैसूर को जोड़ने वाली सड़क पर भारी जलजमाव देखा गया है, जिसने आवाजाही पर असर डाला है।

भारी बारिश से बेंगलुरु बेहाल, बड़ी परियोजनाओं की खुली पोल

विशेषज्ञों का कहना है कि यह खराब जल निकासी सुविधाओं का बेस्ट उदाहरण हैं और ये राज्य के बहुत महंगे प्रोजेक्ट की भी सच्चाई है। आपको बता दें कि इस परियोजना में अनुमान के मुताबिक करीब 3,501 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्चा हुआ है और उसके बावजूद यहां पर भारी जलजमाव देखा जा रहा है।

कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात

शनिवार को कुंबलगोड, बिदादी, रामनगर और चन्नापटना के पास राजमार्ग के कुछ इलाकों में भारी जलजमाव हो गया था. जिससे यहां पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे, जिसके कारण यहां पर कई जगहों पर ट्रैफिक रूट को डाइवर्ट करना पड़ा, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है। पिछले महीने भी भारी बारिश के दौरान मद्दुर और मांड्या के पास की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया था।

एचडी कुमारस्वामी ने राज्य सरकार को कोसा

हालांकि एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा है कि परियोजनाओं पर लगातार काम हो रहा है, जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इसके लिए राज्य सरकार को कोसा और कहा कि उनकी लचर व्यवस्था के चलते ऐसे हालात पैदा हो गए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब मैं मुख्यमंत्री था, मैंने परियोजना को तेजी से ट्रैक करने के उपाय किए थे लेकिन अब हर हालत में अब केंद्र को सुधारात्मक कदम उठाने होंगे।'

कर्नाटक में आज भी होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने आज भी राजधानी बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसने आज और कल राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। उसका कहना है कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु, केरल और माहे में अगले पांच दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है और इसलिए उसने यहां पर अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+