Bengaluru Power Cut: बेंगलुरू में 8 घंटे बिजली रहेगी गुल, BESCOM ने जारी की प्रभावित एरिया की लिस्ट
Bengaluru Power Cut: बेंगलुरु शहर में बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। बेंगलुरू के लोगों को रविवार को बड़े स्तर पर बिजली कटौती के कारण समस्या झेलनी पड़ेगी। बेंगलुरु में रविवार, 28 दिसंबर को बिजली कटौती का ऐलान किया गया है। बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM ने तिमाही रखरखाव कार्यों के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 7-8 घंटे की इस निर्धारित कटौती की घोषणा की है।
BESCOM ने बताया कि 66/11 केवी बायड्राहाली और 66/11 केवी श्रीगंधकवल सबस्टेशन में मरम्मत होगी, जिससे इन क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मुख्य रूप से, BESCOM के 66/11 केवी बदराबादाहल्ली और श्रीगंधकवल सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों में बिजली प्रभावित होगी। बेंगलुरू के लोगों को ये असुविधा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते होगी।

66/11 केवी बायादराहल्ली में किन एरिया में रहेगा पॉवर कट?
महादेवेश्वरनगर, प्रसन्ना लेआउट, होसाहल्ली, केम्पेगौड़ा नगर, गोलारहल्ली, नेदकेराप्पा औद्योगिक क्षेत्र, हेरोहल्ली, तुंगानगर, विग्नेश्वरनगर, अन्नपूर्णेश्वरी नगर, अंजनागिरी, सुनकादकट्टे और आसपास के इलाके शामिल हैं।
66/11 केवी श्रीगंधकवल के किन एरिया में रहेगा पॉवर कट?
एनजीईएफ लेआउट, बालाजी लेआउट, एमपीएम लेआउट, सर एमवी 9वां ब्लॉक, मल्लथाहल्ली, केंगुंटे, उल्लाल मुख्य सड़क, लक्ष्मी अस्पताल, चन्निगप्पा औद्योगिक क्षेत्र, कविता अस्पताल, वोक्कालिगारा संघा हॉस्टल, अन्नपूर्णेश्वरी स्कूल, सुमनहल्ली, सुनकादकट्टे मुख्य सड़क, होयसालानगर, मोहन थिएटर, शिव फार्म, मारुतिनगर और आसपास के क्षेत्र।
सोलादेवनहल्ली सबस्टेशन में 8 घंटे रहेगा पॉवर कट
इसके अतिरिक्त, कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KPTCL) भी रविवार को सोलादेवनहल्ली सबस्टेशन में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में 8 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी। निवासियों को असुविधा से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
27 दिसंबर को इन एरिया में की गई बिजली कटौती
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बेंगलुरू के अलग-अलग क्षेत्रों में मेन्टेंस वर्क के चलते बिजली आपूर्ति बाधित है। बड़े स्तर पर पॉवर कट किया जा रहा है। आज भी 27 दिसंबर शनिवार कोकर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KPTCL) पीन्या के 220/66/11 केवी एसआरएस सबस्टेशन पर महत्वपूर्ण मरम्मत कार्य करेगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इस काम से बेंगलुरु के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग सात घंटे बिजली कटौती का ऐलान किया था।
27 दिसंबर को जिन प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती की गई उनमें गृहलक्ष्मी अपार्टमेंट, एसएम रोड, जालाहल्ली क्रॉस, चोकासंद्रा, मारुति लेआउट, केंपैया लेआउट, जीजी पाल्या, इसरो, नारायणपुर, एनटीटीएफ सर्कल, गणपति नगर मेन रोड और पुलिस स्टेशन रोड शामिल हैं।
अन्य प्रभावित क्षेत्रों में चामुंडीपुरा, राजेश्वरी नगर, आकाश थिएटर रोड, पीन्या गांव, एसआरएस रोड, चौथी और दूसरी ब्लॉक, एमईआई फैक्ट्री, राजगोपाल नगर तथा आसपास के इलाके हैं।
इसके अतिरिक्त, जीकेडब्ल्यू लेआउट, भैरवेश्वर नगर, पीन्या औद्योगिक क्षेत्र चरण 1, तीसरी और चौथी क्रॉस, स्लम रोड, अनु सोलर रोड, चेयर फैक्ट्री रोड, जनरल मेटल सर्कल, जनरल मेटल रोड, सनराइज कास्टिंग रोड, वैष्णवी मॉल व आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications