Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bengal Election 2026: राजनीति में फिर एक्टिव होगी ये एक्ट्रेस और राजघराने की बहू, इस सीट से मिलेगा टिकट!

Bengal Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे की चर्चा अभी से शुरू हो गई है। इस बार चर्चा है कि टीएमसी की ओर से कई पूर्व सांसदों और विधायकों को भी टिकट मिल सकता है। चर्चा है कि पूर्व सांसद और एक्ट्रेस मुनमुन सेन को भी टिकट दिया जा सकता है। ममता बनर्जी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जिन नेताओं का लोकसभा में टिकट कटा था और पुराने चेहरों को विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाएगा।

मुनमुन सेन बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रही हैं और लंबे समय तक उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना जलवा बिखेरा। साल 1978 में उन्होंने त्रिपुरा के शाही परिवार के सदस्य भारत देव वर्मा से शादी की थी। उनकी दो बेटियां रिया और राइमा सेन भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं।

Bengal Election 2026 TMC

Bengal Election 2026: खत्म हो सकता है मुनमुन सेन का वनवास

- मुनमुन सेन सिर्फ बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि उनका एक मजबूत राजनीतिक बैकग्राउंड भी रहा है।

- पूर्व में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बांकुड़ा सीट से जीत दर्ज कर संसद तक का सफर तय किया था। इस सीट से 9 बार के एमपी बासुदेव अचारिया को हराया था। हालांकि, इसी सीट से 2019 में उन्हें हार मिली थी।

- 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से उन्हें बाबुल सुप्रियो से हार मिली थी। इस हार के बाद से वह सक्रिय राजनीति से दूर हैं। ऐसी चर्चा भी है कि अगर टिकट नहीं मिलता है, तो पार्टी उन्हें संगठन में कोई भूमिका दे सकती है या फिर उन्हें चुनाव प्रचार में इस्तेमाल कर सकती है।

मुनमुन सेन का राजसी परिवास से कनेक्शन

मुनमुन सेन की मां सुचित्रा सेन भी बड़ी अभिनेत्री रही हैं। टीएमसी सांसद रहते हुए वह कई बार विवादों में रही थीं। साल 2015 में उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा था कि मुझे लगता है कि उनको एक बार मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने सारे वोट खरीदे हैं और बहुमत से जीत दर्ज की है। इस बयान पर काफी बवाल मचा था और टीएमसी ने इससे किनारा कर लिया था। फिल्मी दुनिया में आने से पहले उन्होंने ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+