ईदगाह जमीन विवाद के बीच आई सुंदर तस्वीर, कर्नाटक के मांड्या में हिंदू-मुस्लिम एक साथ मनाए गणेश चतुर्थी

कर्नाटक में बुधवार को गंगा जमुना तहजीब का सुंदर नजारा देखने को मिला। हुबली और चामराजपेट में ईदगाह जमीन विवाद के बीच आज मांड्या जिले में गणेश चतुर्थी मनाने के लिए मुस्लिम और हिंदू समुदाय के लोग एक साथ नजर आए।

बेंगलुरू, 31 अगस्त: कर्नाटक में बुधवार को गंगा जमुना तहजीब का सुंदर नजारा देखने को मिला। हुबली और चामराजपेट में ईदगाह जमीन विवाद के बीच आज मांड्या जिले में गणेश चतुर्थी मनाने के लिए मुस्लिम और हिंदू समुदाय के लोग एक साथ नजर आए। ईदगाह जमीन विवाद के बीच यह सुंदर तस्वीर सामने आई है।

 भगवान गणेश

दोनों समुदायों के लोग भगवान गणेश की पूजा करने के लिए बीड़ी कॉलोनी में एक साथ आए। बीड़ी कॉलोनी एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और दोनों समुदाय एकता दिखाने के लिए समारोह में शामिल हुए। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, पूजा और अनुष्ठानों में भी भाग लिया।

हाथ में बाल गंगाधर और वीर सावरकर की तस्वीर

इस बीच श्री राम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक और उनके समर्थकों को कर्नाटक के हुबली के ईदगाह मैदान में समारोह के दौरान सावरकर और बाल गंगाधर तिलक की तस्वीरें पकड़े देखे गये। ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी मनाने की अनुमति नगर निगम ने दी थी। हालांकि, किसी भी विवादास्पद पोस्टर का उपयोग नहीं करने पर प्रतिबंध था।

हाइकोर्ट ने उत्सव मनाने की कल दी थी अनुमति

इसके बावजूद राम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक गणेश चतुर्थी पंडाल में सावरकर और बालगंगाधर तिलक की तस्वीर पकड़े हुए नजर आए। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कर्नाटक के हुबली के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाने की अनुमति दे दी। यह फैसला वक्फ बोर्ड द्वारा अपनी जमीन पर अन्य धर्मों के उत्सव और जुलूस पर आपत्ति जताए जाने के बाद आया है।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2022: बॉलीवुड में दिखी गणेश उत्सव की धूम, आज भी इन गानों को सुन भर जाता है जोश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+