NEET Re-Exam: एक्शन मोड में धर्मेंद्र प्रधान, परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए दिए कौन से 5 बड़े निर्देश?

NEET Re Exam Dharmendra Pradhan Instructions: NEET UG पेपर लीक विवाद के बाद अब दोबारा होने जा रही Re-NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। लाखों students और अभिभावकों की चिंता के बीच सरकार इस बार परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती। इसी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, तकनीकी निगरानी, प्रशासनिक तैयारी और राज्यों के साथ समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार का फोकस इस बार ऐसी व्यवस्था बनाने पर है, जिससे परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्त निगरानी के बीच कराई जा सके और छात्रों का भरोसा फिर से मजबूत हो सके।

NEET Re-Exam Guidelines Dharmendra Pradhan

ये भी पढ़ें: NEET UG Controversy: दिग्विजय सिंह की कमेटी ने NTA चीफ को किया तलब, क्या बदल जाएगा मेडिकल परीक्षा का सिस्टम?

Re-NEET को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के 5 बड़े निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। सरकार की कोशिश है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी की संभावना न रहे। जानिए बैठक में क्या-क्या निर्देश दिए गए-

  • परीक्षा को पूरी तरह "फूलप्रूफ" तरीके से कराने और किसी भी गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म करने के निर्देश दिए गए।
  • सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी और तकनीकी निगरानी मजबूत करने को कहा गया।
  • संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
  • जिला प्रशासन, पुलिस और परीक्षा एजेंसियों के बीच लगातार तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया।
  • छात्रों और अभिभावकों का भरोसा वापस लाने के लिए परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने के निर्देश दिए गए।
NEET UG Paper Leak

NEET Re Exam की सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर

समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पिछली परीक्षा के दौरान सामने आई सभी कमियों को तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जाना जरूरी है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

तकनीकी निगरानी भी होगी मजबूत

बैठक में तकनीकी सुरक्षा उपायों को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों से कहा गया कि परीक्षा प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले सिस्टम और निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके। सरकार चाहती है कि इस बार परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

ये भी पढ़ें: Shashikant Suthar: कौन हैं शशिकांत सुथार, जिन्होंने हिला दी NTA की कुर्सी? AI के जरिए किया पेपर लीक को बेनकाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+