कितनी अमीर हैं Italy की पीएम Giorgia Meloni? बचपन में पिता ने त्यागा, अब हैं दुनिया की तीसरी शक्तिशाली महिला
Giorgia Meloni Net Worth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के राजनयिक दौरे के आखिरी पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंच चुके हैं। रोम पहुंचते ही पीएम मोदी का वहां भव्य स्वागत हुआ, जिसके बाद उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात बेहद अनौपचारिक और दोस्ताना माहौल में हुई। पीएम मोदी और मेलोनी ने पहले एक साथ डिनर किया और फिर रोम की सड़कों पर 'कार डिप्लोमेसी' का नजारा दिखाते हुए एक ही गाड़ी में सफर किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इस शानदार स्वागत से गदगद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने मेलोनी के साथ कई विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं और वे दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, मेलोनी ने भी पीएम मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!'
आइए जानतें हैं इटली जैसे ताकतवर देश की कमान संभालने वाली जॉर्जिया मेलोनी की खुद की नेटवर्थ और उनकी कमाई कितनी है...

एक साल की उम्र में पिता का छूटा साथ
जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को रोम में हुआ था। जब वह महज एक साल की थीं, तब उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उनके घर में आग लग गई, जिसके कारण उनके परिवार को रोम के एक कामकाजी इलाके गारबाटैला (Garbatella) में शिफ्ट होना पड़ा। महज 15 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखने वाली मेलोनी ने अपने शुरुआती दिनों में नाइट क्लबों में वेट्रेस और बारटेंडर के रूप में भी काम किया था।
अगर उनकी व्यक्तिगत संपत्तियों (Assets) की बात करें, तो मेलोनी के पास कोई बहुत बड़ा बिजनेस एम्पायर, आलीशान विला या महंगी गाड़ियों का काफिला नहीं है। उनके आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, उनके पास रोम में एक साधारण अपार्टमेंट है। इसके अलावा उनके पास कोई बड़ा निवेश या बड़ा कर्ज भी नहीं है। साल 2022 में इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने वाली मेलोनी आज अपनी सादगी और कड़े फैसलों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।

कितनी अमीर हैं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी?
दुनिया के सबसे शक्तिशाली और अमीर देशों के ग्रुप (G7) में शामिल इटली की कमान संभालने वाली जॉर्जिया मेलोनी की नेटवर्थ किसी बड़े बिजनेसमैन या कॉर्पोरेट लीडर की तरह अरबों में नहीं है। एक सिंपल बैकग्राउंड से आकर राजनीति के शिखर पर पहुंचने वाली मेलोनी की कुल नेटवर्थ (Net Worth) लगभग $2 मिलियन (यानी करीब 1.6 से 2 मिलियन यूरो) आंकी गई है।
भारतीय रुपयों में कितने करोड़ की मालकिन हैं जॉर्जिया मेलोनी?
भारतीय रुपयों में बात करें तो यह करीब 18 से 22 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है। वैश्विक नेताओं की तुलना में उनकी यह संपत्ति बेहद साधारण मानी जाती है, जो यह दर्शाती है कि उनका पूरा करियर व्यवसाय के बजाय शुद्ध रूप से सार्वजनिक सेवा और राजनीति पर केंद्रित रहा है।
मेलोनी की सैलरी और सालाना कमाई कितनी है?
Celebrity Networth की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्जिया मेलोनी साल 2006 से ही इटली की संसद (Chamber of Deputies) की सदस्य हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी कमाई में इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन उन्होंने एक बड़ा फैसला भी लिया था।
- मेलोनी ने किया सैलरी का त्याग: इटली के प्रधानमंत्री के रूप में मिलने वाली सालाना सैलरी लगभग 80,000 यूरो (करीब $85,000) है। मेलोनी ने प्रधानमंत्री के रूप में मिलने वाले अतिरिक्त भत्ते को लेने से इनकार कर दिया था और उन्होंने केवल अपनी संसदीय सैलरी ही रखने का विकल्प चुना।
- सालाना इनकम में उछाल: फाइनेंशियल डिस्क्लोजर और टैक्स रिटर्न के मुताबिक, साल 2022 में उनकी कुल घोषित आय लगभग 293,531 यूरो थी। वहीं, उनकी दो किताबों, "Io sono Giorgia" (आई एम जॉर्जिया) और "La versione di Giorgia", की बंपर बिक्री के बाद उनकी सालाना कमाई में 50% से ज्यादा का उछाल आया और यह बढ़कर करीब 459,460 यूरो (लगभग 4.1 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी।














Click it and Unblock the Notifications