CJI के बेरोजगार वाले बयान पर गदर! रातों-रात बनी Cockroach Janta Party, 20 लाख लोग जुड़े! फाउंडर दीपके कौन?

Who Is Abhijeet Dipke: पिछले 72 घंटों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Instagram पर कॉकरोच जनता पार्टी" ये अजीब-सा नाम हर तरफ दिखाई दे रहा है। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह कोई मीम पेज या मज़ाकिया कैंपेन होगा, लेकिन देखते ही देखते इसने ऐसा माहौल बना दिया कि लाखों युवा और कई चर्चित चेहरे इससे जुड़ने लगे।

सिर्फ तीन दिनों में इस अजीब नाम वाली पार्टी से एक लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स 20 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इस अनोखी केंपेन के पीछे सोच क्या है और आखिर इसे शुरू किसने किया?

Who Is Abhijeet Dipke

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP की पूरी कहानी सुप्रीम कोर्ट में हुई एक मौखिक टिप्पणी से शुरू हुई। फर्जी डिग्री से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर कहा था कि कुछ लोग "कॉकरोचों की तरह सिस्टम में घुस जाते हैं।" हालांकि बाद में कोर्ट की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह टिप्पणी आम बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई।

इसी बीच, पेपर लीक, बेरोजगारी और लगातार बढ़ते तनाव से परेशान युवाओं के मूड को भांपते हुए अभिजीत दीपके नाम के शख्‍स ने 16 मई को सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म X पर एक लाइन लिखी - "अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या हो?" और बस, यहीं से शुरू हो गई 'कॉकरोच जनता पार्टी' की वायरल कहानी।

अभिजीत दीपके की किस बात ने युवाओं का किया हिट?

CJP को बाकी कैंपेन से अलग बनाने वाली चीज़ इसकी मज़ाकिया "मेंबरशिप शर्तें" रहीं। पार्टी में शामिल होने के लिए खुद को "बेरोजगार", "आलसी", "क्रोनिकली ऑनलाइन" और "प्रोफेशनली दुखड़ा रोने वाला" बताना जरूरी था। यही सेल्फ-रोस्टिंग अंदाज़ Gen-Z युवाओं को इतना पसंद आया कि लाखों लोग मजे-मजे में इससे जुड़ते चले गए।

Abhijeet Dipke कौन हैं?

"बेरोजगारों और आलसियों की पार्टी" कहकर युवाओं को अपने कैंपेन से जोड़ने वाले ये 30 वर्षीय अभिजीत दीपके हैं। जो खुद को मज़ाकिया अंदाज़ में "बेरोजगारों और आलसियों की आवाज़" बताते हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद यानी अब छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले अभिजीत पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका जाकर Boston University से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की।

Abhijeet Dipke का क्‍या है राजनीति से कनेक्‍शन?

अभिजीत सोशल मीडिया की भाषा और युवाओं की नब्ज़ अच्छी तरह समझते हैं। साल 2020 से 2022 के बीच वह Aam Aadmi Party की सोशल मीडिया टीम से जुड़े रहे। दिल्ली चुनाव के दौरान वायरल हुए कई मीम कैंपेन के पीछे उनका नाम चर्चाओं में रहा। इसके अलावा वह दिल्ली शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशन एडवाइजर की भूमिका भी निभा चुके हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी ये जानी-मानी हस्तियां

शुरुआत भले मीम और व्यंग्य से हुई हो, लेकिन अब यह कैंपेन युवाओं की असली समस्याओं को लेकर चर्चा का बड़ा मंच बनता जा रहा है। पेपर लीक, नौकरी की कमी, मानसिक तनाव और सिस्टम से नाराज़गी जैसे मुद्दे लगातार इसके पोस्ट्स और चर्चाओं में दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया है।

“बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह, कुछ पत्रकार बन जाते हैं” CJI ये क्‍या बोल गए, क्‍या है पूरा मामला
“बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह, कुछ पत्रकार बन जाते हैं” CJI ये क्‍या बोल गए, क्‍या है पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+