PM Modi Gift Giorgia Meloni: रोम में गूंजा 'मेलोडी-मेलोडी'! मेलोनी की दोस्ती पर PM Modi का खास रिटर्न गिफ्ट

PM Modi Gift Giorgia Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान एक खास और हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच की केमिस्ट्री और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले उनके 'मेलोडी मोमेंट' (Melodi Moment) से पूरी दुनिया वाकिफ है।

हाई-लेवल डिप्लोमैटिक मीटिंग से ठीक पहले पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर 'मेलोडी टॉफी' (Melody Toffee) का एक पैकेट गिफ्ट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जंगल की आग की तरह वायरल हो गया है।

italy-pm-giorgia-meloni-praises-pm-modi

मोदी हमारे लिए गिफ्ट लाए हैं और यह मेलोडी है: Giorgia Meloni

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी बड़े ही आत्मीय अंदाज में मेलोनी को भारत की लोकप्रिय 'मेलोडी' टॉफी का एक बड़ा पैकेट सौंप रहे हैं। मेलोनी ने खुद इस खास गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया और पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री हाथ में Melody टॉफी का पैकेट पकड़े नजर आती हैं और मुस्कुराते हुए कहती हैं-"PM Modi brought us a gift. It is Melody." इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा-Thank you for the gift. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया और लोग "Melody" तथा "Meloni" को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे।

भारत-इटली रिश्तों में दिखी मिठास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे थे। यह दौरा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर हो रहा है। दोनों देशों के बीच इस समय रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर खास जोर दिया जा रहा है। भारत और इटली ने हाल ही में Joint Strategic Action Plan 2025-2029 पर काम तेज किया है, जिसके तहत दोनों देश व्यापार और निवेश, रक्षा सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक, इनोवेशन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ा रहे हैं। ऐसे में Melody टॉफी वाला यह छोटा लेकिन दिलचस्प गिफ्ट दोनों देशों के रिश्तों में दोस्ती और अपनापन दिखाने वाला पल बन गया।

सोशल मीडिया पर छाया 'Melody Moment'

मेलोनी का वीडियो पोस्ट होते ही इंटरनेट पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ ला दी। कई यूजर्स ने पुराने मशहूर विज्ञापन की लाइन दोहराई-Melody इतनी chocolaty क्यों है? कुछ लोगों ने इसे Soft Diplomacy कहा, तो कई यूजर्स ने लिखा कि भारतीय टॉफी अब वैश्विक कूटनीति का हिस्सा बन गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि यह सिर्फ एक टॉफी नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और आत्मीयता का प्रतीक है।

पहले भी चर्चा में रही मोदी-मेलोनी की बॉन्डिंग

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती पहले भी कई बार सोशल media पर चर्चा में रह चुकी है। G20 Summit के दौरान दोनों नेताओं की सेल्फी और मेलोनी का Melodi हैशटैग काफी वायरल हुआ था। अब Melody टॉफी वाला यह नया वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर कई यूजर्स इसे "Melodi 2.0 moment" बता रहे हैं।

PM Modi का इटली दौरे पर क्या खास?

प्रधानमंत्री मोदी का यह इटली दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े समझौतों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा यूरोप में भारत की रणनीतिक मौजूदगी को मजबूत करने के लिहाज से भी यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इन गंभीर कूटनीतिक चर्चाओं के बीच Melody टॉफी वाला यह हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

India Nordic Summit: पीएम मोदी ने फिनलैंड, डेनमार्क ,आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ की बैठक, क्या हुई बात?
India Nordic Summit: पीएम मोदी ने फिनलैंड, डेनमार्क ,आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ की बैठक, क्या हुई बात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+