Ganesh Chaturthi 2022: बॉलीवुड में दिखी गणेश उत्सव की धूम, आज भी इन गानों को सुन भर जाता है जोश

देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिसमें गणेश उत्सव को बड़े पर दर्शाया गया।

मुंबई, 31 अगस्त: गणेश उत्सव के आते ही पूरे देश गणपत्ति बप्पा की गुंज सुनाई देने लगती है। बप्पा की भक्ति में मग्न सभी भक्त भगवान गणेश की मूर्ति लाते हैं और विधि-विधा के साथ पूजा करते हैं। ये सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि इस खास दिन को पूरी भक्ति के साथ बॉलीवुड जगत भी मनाता है। चलिए इस खास मौके पर आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें गणेश उत्सव को अच्छे से दर्शाया गया है। इस फिल्मों के गाने आज भी इस खास उत्सव के मौके पर सुनने को मिलते हैं।

देवा श्री गणेशा

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म में जहां बेहरतीन एक्शन ने फैंस को एंटरटेन किया। तो वहीं फिल्म का गाना 'देवा श्री गणेशा' भी फिल्म का एक मुख्य हिस्सा रहा। इस गाने में ऋतिक रोशन बप्पा की आरती करते हुए नजर आए।

फिल्म वांटेड का गाना जलवा

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की सबसे चर्चित फिल्म रही वांटेड जो कि एक्शन से भरपूर फिल्म थी। इस फिल्म से सलमान खान की बड़े पर्दे पर अच्छी वापसी हुई थी। फिल्म में 'जलवा' गाना था, जहां पर गणेश जी की पूजा और कई लोगों के साथ खूब डांस करते हुए सलमान खान नजर आए थे। इस गाने को फैंस आज भी पसंद करते हैं।

गणपति अपने गांव चले

अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ साल 1990 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म अग्निपथ का गाना 'गणपति अपने गांव चले' आज भी फैंस सुनना पसंद करते हैं। इस गाने को आज भी बप्पा विसर्जन हो उनकी पूजा के समय गाया जाता है।

‘तुझको फिर से जलवा दिखाना होगा'

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की हर फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। एक्टर ने ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। लेकिन फिल्म एक फिल्म ऐसी भी है जिसमें वह गणेश जी की भक्ति में लीन होते हुए नजर आए। डॉन का गाना 'तुझको फिर से जलवा दिखाना होगा' लोग अक्सर डांस करते नज़र आते हैं। बता दें कि, शाहरुख खान की ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी।

फिल्म सरकार 3 की गणेश आरती

हिंदी सिनेमा की अहम फिल्मों में से एक सत्या में भी गणेशोत्सव को बड़े पर्दे पर दर्शाया गया था। फिल्म के एक अहम सीन में गणेश उत्सव को दिखाया गया जिसमें फिल्म के सभी अहम किरदार बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+