Iran जंग में America का भयंकर नुकसान, 3 दर्जन से ज्यादा अमेरिकी एयरक्राफ्ट स्वाहा, कैसे बाहर आया सीक्रेट?
Iran War Update: ईरान से लड़ी जंग में भले ही सीजफायर चल रहा हो लेकिन इसमें हुए अमेरिका नुकसान पर अभी भी एक कलह चल रही है। सरकार जहां ये संख्या 4-5 बताकर अमेरिकी लोगों को गुमराह कर रही थी वहीं एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई जिसने ट्रंप की नींद उड़ा दी। जिसमें 3 दर्जन से ज्यादा विमानों के बर्बाद होने का डेटा दिया गया है।
कुल कितने विमान हुए बर्बाद?
दरअसल अमेरिकी कांग्रेस को रिसर्च और एनालिसिस उपलब्ध कराने वाली Congressional Research Service (CRS) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशंस के दौरान अमेरिका को बड़ा हवाई नुकसान झेलना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना के कम से कम 42 विमान या तो पूरी तरह नष्ट हो गए या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अमेरिका का खर्च पहुंचा 29 बिलियन डॉलर
12 मई 2026 को हुई एक सुनवाई में कार्यवाहक Pentagon Comptroller Jules W. Hurst III ने बताया कि ईरान में किए गए मिलिट्री ऑपरेशंस की लागत भी बढ़कर लगभग 29 बिलियन डॉलर (लगभग 2.8 लाख करोड़ भारतीय रुपए) तक पहुंच चुकी है और ये भी अमेरिका के लिए बड़ा झटका है।
आखिर क्या है CRS?
यहां यह समझना जरूरी है कि Congressional Research Service (CRS) एक न्यूट्रल संस्था है, जो अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों और समितियों को रिसर्च, एनालिसिस और पॉलिसी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराती है। यानी इसकी रिपोर्ट्स को अमेरिका की नीति और रक्षा चर्चाओं में गंभीरता से देखा जाता है।
कैसे बनती है ये रिपोर्ट?
यह रिपोर्ट मुख्य रूप से मीडिया रिपोर्ट्स, अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) और US Central Command यानी CENTCOM के सार्वजनिक बयानों पर आधारित है। रिपोर्ट का अपडेटेड वर्जन 13 मई 2026 को जारी किया गया।
'Operation Epic Fury’ में कितना हुआ नुकसान?
CRS दस्तावेज़ के मुताबिक ये पूरा नुकसान Operation Epic Fury नाम के सैन्य अभियान के दौरान हुआ। इस ऑपरेशन में अमेरिका ने फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और ड्रोन सहित कई तरह के हवाई प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किए थे। CRS ने यह भी साफ किया कि यह आंकड़ा आगे बदल सकता है क्योंकि कई घटनाएं अभी भी classified हैं और युद्ध में वास्तविक नुकसान का पता लगाना तब तक संभव नहीं होता जब तक कि वह पूरी तरह थम न जाए।
चार F-15E Strike Eagle हुए नष्ट
CENTCOM के बयानों के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना के चार F-15E Strike Eagle लड़ाकू विमान खो गए। इनमें से तीन विमान 2 मार्च को कुवैत के ऊपर हुए Friendly Fire में नष्ट हुए थे। यानी गलती से अपने ही सैन्य सिस्टम की फायरिंग में ये विमान हादसे सा शिकार हुए। चौथा F-15E विमान 5 अप्रैल को ईरान के ऊपर चल रहे युद्ध अभियानों के दौरान मार गिराया गया था। अमेरिकी सेना ने इन चारों नुकसानों को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है।
स्टील्थ फाइटर को नुकसान की रिपोर्ट
CRS ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया कि अमेरिका का 5th जनरेशन स्टील्थ लड़ाकू विमान F-35A Lightning II भी इस युद्ध में बर्बाद हुआ। हालांकि CENTCOM ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, Joint Chiefs of Staff के चेयरमैन जनरल Dan Caine ने 6 अप्रैल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की थी कि एक A-10 Thunderbolt II ग्राउंड-अटैक एयरक्राफ्ट दुश्मन की फायरिंग में नष्ट हो गया। इसके अलावा सात KC-135 भी या तो बर्बाद हुए या फिर एक्सीडेंट का शिकार हो गए। इनमें से दो की पुष्टि CENTCOM ने की है।
महंगे ड्रोन्स भी हुए चौपट?
CRS रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इस जंग में कई हाई-टेक ड्रोन और स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट भी खोए। इनमें ये ड्रोन्स शामिल हैं-
-
24 MQ-9 Reaper UAV
-
2 MC-130J Special Operations Aircraft
-
1 E-3 Sentry AWACS विमान
-
1 MQ-4C Triton UAV
इन नुकसानों की जानकारी मुख्य रूप से मीडिया रिपोर्ट्स और ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस के आधार पर दी गई है।
रेस्क्यू हेलीकॉप्टर भी हुआ क्षतिग्रस्त
6 अप्रैल को जनरल Dan Caine ने यह भी पुष्टि की थी कि एक HH-60 Jolly Green II Combat Search and Rescue हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुआ। यह घटना एक दिन पहले चलाए गए Search and Rescue ऑपरेशन के दौरान हुई थी।
आपकी इस खबर के बारे में क्या राय है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।














Click it and Unblock the Notifications