500 लड़कियों की तस्करी का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बांग्लादेश से लाकर बेचता था मुंबई में

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस को मानव तस्करी के एक केस में बड़ी सफलता मिली है। पालघर पुलिस ने करीब 500 लड़कियों की तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वो बांग्लादेश से इन लड़कियों को मुंबई लाता था और दलालों के जरिए इनको बेच देता था। मानव तस्करी के मामले में मोहम्मद शैदुल शेख की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी, कांग्रेस के भारत बंद को मिला 18 दलों का समर्थन

bangladeshi man arrested for trafficking over 500 girls to Mumbai

गिरफ्तार किए गए इस शख्स के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं, शेख पर आरोप है कि वो बांग्लादेश नाबालिगों को लाकर एक लाख रुपए तक में बेचने का काम करता था। बांग्लादेश में उनके एजेंट इन लड़कियों को प्यार के जाल में भी फंसाकर सीमा पार लाने की प्लानिंग करते थे। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि कुछ की तलाश अभी भी जारी है। वहीं, पुलिस को लड़कियों के पास से आधार कार्ड भी मिले हैं और इसका पता लगाया जा रहा है कि ये किस प्रकार बनवाया गया था।

शेख बांग्लादेश से गरीब नाबालिग लड़कियों व महिलाओं को मुंबई में नौकरी दिलाने के बहाने लाता था और उन्हें दलालों के जरिए देह व्यापार के व्यवसाय में बेच देता था। वह नाबालिग लड़कियों को 1 लाख से लेकर डेढ़ लाख रुपये में व महिलाओं को 30-40 हजार रुपए में बेच देता था। शेख ये काम साल 2010 से ही कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वो भारत से ही अपना पूरे नेटवर्क को चलाने का काम करता था और अब तक करीब 500 लड़कियों को वो बेच चुका है।

ये भी पढ़ें: 'लवरात्रि' पर छिड़ा विवाद, केस दर्ज होने पर सलमान खान ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+