VIDEO: आपको याद है अटल जी का स्कूल चले हम वाला गीत

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बच्चों की शिक्षा के बड़े पक्षधर थे। उनकी शिक्षा निती से देश को काफी फायदा हुआ। ये वाजपेयी की ही देन थी कि देश में 6 से 14 साल के बच्चों की प्राथमिक शिक्षा मुफ्त हुई। वाजपेयी ने ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'स्कूल चले हम' अभियान को शुरू किया था।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बच्चों की शिक्षा के बड़े पक्षधर थे। उनकी शिक्षा निती से देश को काफी फायदा हुआ। ये वाजपेयी की ही देन थी कि देश में 6 से 14 साल के बच्चों की प्राथमिक शिक्षा मुफ्त हुई। वाजपेयी ने ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'स्कूल चले हम' अभियान को शुरू किया था। ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि दूरदर्शन पर आने वाला लोकप्रिय ऐड 'स्कूल चले हम' के पीछे उन्हीं का दिमाग था।

Atal Bihari Vajpayee

हर किसी ने अपने बचपन में दूरदर्शन पर 'स्कूल चले हम' विज्ञापन जरूर देखा होगा। इस ऐड में देश के अलग-अलग हिस्सों से बच्चे जाते दिखते थे। स्कूल जाते बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक होती थी। इस गाने के बोल महबूब ने लिखे थे और म्यूजिक कंपोजर ट्रायो शंकर-एहसान-लॉय ने इसका म्यूजिक दिया था। कनिका और बाला ने इस गाने को निर्देशित किया था। ये बच्चों का लोकप्रिय गीत हुआ करता था। इस गाने के पीछे अटल बिहारी वाजपेयी ही थे।

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी के 5 चुनिंदा VIDEO आप जरूर देखना चाहेंगे

25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में जन्में अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त को दिल्ली में आखिरी सांसें लीं। खराब सेहत के कारण वो लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत राजनीति की दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें: मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत देंगे अटल बिहारी वाजपेयी के ये 10 विचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+