बिहार में चुनावी रैली में राजनाथ सिंह ने कहा, 'लालटेन फूट गई और तेल बह गई है'

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के चुनाव के लिए कहलगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और आरजेडी पर एक साथ जमकर निशाना साधा। ठेठ भोजपुरी अंदाज में बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में अब न पंजा चली और न उनका कोई खेल चली, क्योंकि लालटेन फूट गई है और तेल बह गई है।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Rajnath Singh बोले- लालटेन फूट गई है और तेल बह गया | वनइंडिया हिंदी
    rajnath

    बोरिस जॉनसन ने कहा 1.43 करोड़ रुपए के वेतन पर जिंदा नहीं रहेंगे, दे सकते हैं इस्तीफा

    भागलपुर के कहलगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने केंद्रीय योजनाओं का जमकर प्रचार किया और बताया कि बिहार राज्य में लगभग 25 लाख लोग आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक समय आएगा जब बिहार में सभी को योजना से स्वास्त्य लाभ मिलेगा। राजनाथ सिंह से पहले मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बिहार में एनडीए के पक्ष रैली की थी।

    वहीं, भोजपुर जिले के बड़हरा में एक और चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा-जद (यू) की जोड़ी को खारिज मत करो। यह जोड़ी क्रिकेट में सचिन-सहवाग की सलामी जोड़ी की तरह है। दरअसल, एलजेपी चीफ चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जिसके असर को खत्म करने के लिए राजनाथ सिंह ने जेडीयू-बीजेपी की जोड़ी को सचिन-सहवाग बताने से नहीं चूके।

    modi

    गौरतलब है आगामी 28 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो रहा है और सत्तारूढ़ एनडीए एक बार जोरों-शोरों से मैदान मारने के लिए ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ की बिहार में ताबड़तोड़ 6 रैलियां प्रस्तावित हैं, जबकि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और आरजेडी भी सत्ता में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+