PM Modi UAE Visit: पेट्रोल-LPG के बढ़े दाम के बीच PM मोदी ने की UAE से बड़ी डील, क्या होगा आपकी जेब पर असर?

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से की। अबू धाबी में उन्होंने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस हाई-लेवल मीटिंग में एनर्जी और डिफेंस क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण MoUs पर साइन हुए हैं। ये डील तब हुई जब भारत एनर्जी क्राइसिस यानी पेट्रोल-डीजल और गैस के संकट से जूझने की ओर है।

चार घंटे की यात्रा, लेकिन ग्लोबल असर बड़ा

PM मोदी का अबू धाबी में सिर्फ चार घंटे का छोटा प्रवास था लेकिन यह इंटरनेशनल खबरों में रहा। वेस्ट एशिया में बढ़ते समुद्री संकट और भारत के दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऐसा देश है जो एनर्जी सोर्से को इम्पोर्ट करता है और इसीलिए यह यात्रा रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। इसी वजह से इस मुलाकात को एक टर्निंग पॉइंट के रूप में देखा जा रहा है।

PM Modi UAE Visit

LPG सप्लाई और Strategic Energy Security पर सहमति

इस समझौते में दोनों देशों ने इस बात पर सहमति बनाई कि भारत को LPG की नियमित और भरोसेमंद आपूर्ति लगातार मिलती रहेगी। इसके साथ ही रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (Strategic Petroleum Reserves) के विकास पर भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। इसका मकसद यह है कि किसी भी वैश्विक संकट या सप्लाई बाधा के समय भारत की ऊर्जा जरूरतें प्रभावित न हों और स्थिरता बनी रहे। इससे भविष्य में LPG के दाम लंबे समय तक स्थिर बने रहने की संभावना है और भारत में LPG का संकट शायद दोबारा न बने। अगर दाम स्थिर रहते हैं तो जाहिर सी बात है कि आपकी जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा।

Paper Leak: भारत में NEET के बाद Pakistan में लीक हुआ इंटरनेशनल एग्जाम का पेपर, दोनों जगह 'आरोपी' एक ही निकला!
Paper Leak: भारत में NEET के बाद Pakistan में लीक हुआ इंटरनेशनल एग्जाम का पेपर, दोनों जगह 'आरोपी' एक ही निकला!

अरबों डॉलर का निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग

यूएई ने भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और आरबीएल (RBL) जैसे क्षेत्रों में लगभग 5 अरब डॉलर के बड़े निवेश का ऐलान किया है। यह निवेश भारत की आर्थिक और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में निवेश और सहयोग और बढ़ाया जाएगा, खासकर ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में।

भारतीय जहाज पर हमले की निंदा और सुरक्षा चिंता

इसी यात्रा के दौरान ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले एक कमर्शियल शिप पर हमले की भी कड़ी निंदा की गई। इसे एक आतंकवादी हमला बताया गया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि इस घटना की जांच की जा रही है और यह सुरक्षा स्थिति के लिए चिंता का विषय है।

भारत-UAE रिश्तों में नए चैप्टर की शुरुआत

पीएम मोदी की इस यात्रा पर गौर करें तो साफ दिखता है कि भारत-UAE संबंधों के लिए यह एक नए चैप्टर और नए एंट्री गेट की शुरुआत है। इसके साथ ही UAE भारत के साथ खड़ा है और भारत UAE के साथ हर तरह की बुराई के खिलाफ खड़ा है। यह बयान दोनों देशों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

न फोन करेंगे चार्ज- न फ्री WiFi करेंगे यूज, किस डर की वजह से Trump के अधिकारियों पर China में लगी पाबंदी?
न फोन करेंगे चार्ज- न फ्री WiFi करेंगे यूज, किस डर की वजह से Trump के अधिकारियों पर China में लगी पाबंदी?

सिर्फ ऊर्जा नहीं, रणनीतिक साझेदारी की ओर बढ़ता कदम

यह दौरा सिर्फ भारत की ऊर्जा जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि नए रणनीतिक समीकरणों की तरफ इशारा करता है। दोनों देशों ने एक रक्षा समझौते के ढांचे पर सहमति जताई है, हालांकि इसके विस्तार से विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+