असम-मिजोरम सीमा विवादः मिजोरम ने सीमावर्ती किसानों की फसल और झोपड़ी जलाने की निंदा की

नई दिल्ली असम और मिजोरम सीमा पर जारी गतिरोध के बीच असम पुलिस द्वारा मिजोरम के सीमावर्ती किसानों की फसल और झोपड़ी जलाने को घृणित करार देते हुए मिजोरम के कृषि मंत्री पु सी लालरिंगांगा ने असम कछार जिला प्रशासन और असम पुलिस की निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की आजिविका को नष्ट करना सबसे घृणित कार्य है। कृषि मंत्री ने कहा, हमारा कृषि विभाग सीमा पर किसानों को पूरा समर्थन दे रहा है।

mizo

गौरतलब है गत 17 अक्टूबर को असम के कछार जिले के लैलापुर गांव और मिजोरम के कोलासिब जिले वैरेंगटे गांव के निवासियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर जारी गतिरोध जारी है। इस बीच मिजोरम के गृहमंत्री लालचामलियाना ने कहा कि हालात समान्य होने तक असम से लगी सीमा से अपने सुरक्षा बलों नहीं हटाएगी। यह बयान लालचामलियाना ने कछार जिला प्रशासन के मिजोरम सरकार से सीमावर्ती इलाकों से सुरक्षा बलों को हटाने के लिए कहने के एक बाद आया था।

mizo

रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 306 पर नाकेबंदी को एक हफ्ते हो चुके है और केंद्र के हस्तक्षेप के बाद पूर्वोत्तर के इन दो राज्यों के बीच जारी तनाव को कम किए जाने की सहमति के बावजूद गतिरोध से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई है। उधर, जारी गतिरोध के बीच मिजोरम के कृषि मंत्री लालरिंगांगा ने कहा कि हमारा कृषि विभाग सीमावर्ती किसानों को पूरा समर्थन दे रहा है। कोलासिब और ममित में किसानों को 425 आलू के बीज दिए गए हैं। वहीं, नाबार्ड द्वारा सीमा पर खेती योग्य भूमि विकसित करने के लिए 7 करोड़ रुपए मंजूरी दी है।

mizo

दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया के दो विमानों को मिली धमकी, बोले 'फ्लाइट लंदन नहीं पहुंचने देंगे'

इस पर असम के वन मंत्री परिमल सुक्लावैद्य ने कहा कि हम मिजोरम को अपनी कृषि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन उन्हें इसे अपनी धरती पर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी मिजोरम के लोगों ने राज्य की सीमा के पास असम की 1.5 किलोमीटर भूमि पर कब्जा कर रहे हैं, जहां से हम उनसे वहां से वापस जाने का अनुरोध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+