VIDEO: मिजोरम की प्यारी बच्ची ने गाया 'वंदे मातरम', CM से लेकर PM मोदी तक ने किया शेयर

नई दिल्ली: आज के जमाने में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों की छिपी हुई प्रतिभा भी सोशल मीडिया के जरिए ही निकलकर दुनिया के सामने आती है। कुछ ऐसा ही हुआ है मिजोरम की एक चार साल की बच्ची के साथ। जिसका गाना इतना हिट हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी भी उसको शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाए।

खूबसूरत वादियों में शूट हुआ गाना

खूबसूरत वादियों में शूट हुआ गाना

मिजोरम की रहने वाली चार साल की एस्तेर हंमटे ने " मां तुझे सलाम... वंदे मातरम" गाया है। एस्तेर के घर वालों ने इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। जिससे ये तेजी से वायरल होने लगा। बच्ची की आवाज के साथ ही मिजोरम की खूबसूरत वादियों और पारंपरिक डांस को भी वीडियो में दिखाया गया है। वहीं तिरंगा लेकर गा रही एस्तेर हंमटे ने सभी का दिल जीत लिया।

सीएम और पीएम ने किया शेयर

सबसे पहले मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने इस वीडियो को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि मिजोरम के हुंगलई की चार वर्षीय एस्तेर हंमटे ने "वंदे मातरम- मां तुझे सलामा" गया है। इसके बाद पीएम मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने ट्विटर पर इस खूबसूरत वीडियो को शेयर किया। पीएम मोदी ने सीएम के वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि प्यारा और सराहनीय, हमें एस्तेर हंमटे पर गर्व है।

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स

वैसे ये एस्तेर का कोई पहला गाना नहीं है। उनका एक आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट भी है, जिस पर उनके घर वाले उनके वीडियो अपलोड करते हैं। मौजूदा वक्त में Esther Hnamte नाम के उनके यूट्यूब अकाउंट पर 80 हजार के करीब सब्सक्राइबर हैं। वहीं जो वंदे मातरम उन्होंने गाया है, उस पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं सीएम ने जो ट्वीट किया है, उस पर पांच लाख से ज्यादा व्यूज हैं। एस्तेर हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में गानों का कवर वीडियो बनाती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+