दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया के दो विमानों को मिली धमकी, बोले 'फ्लाइट लंदन नहीं पहुंचने देंगे'

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को लंदन की ओर उड़ान भरने वाली दो एयर इंडिया के बारे एक धमकी भरा कॉल रिसीव किया गया है। पुलिस के अनुसार धमकी प्रतिबंधित प्रो-खालिस्तान संगठन सिख्स फॉर जस्टिस द्वारा कॉल किया गया था। धमकी में कहा गया था कि वो एयर इंडिया को दोनों विमानों को ब्रिटेन की राजधानी में लंदन में नहीं पहुंचने देंगे। धमकी के बाद से एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Recommended Video

    London जाने वाली दो Air India flight को मिली धमकी, Delhi Airport की बढ़ी सुरक्षा | वनइंडिया हिंदी
    Air port

    मामले पर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि धमकी भरे फोन कॉल कल यानी 5 नवंबर को लंदन के लिए उड़ान भरने के लिए निर्धारित दो एयर इंडिया विमानों के बारे में मिली है। उन्होंने बताया कि धमकी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, चूंकि हवाई अड्डा पहले से ही एक संवेदनशील जगह है, जहां राउंड द क्लॉक सुरक्षा व्यवस्था की जाती है, लेकिन हम इस बारे में सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ कोआर्डिनेट कर रहे हैं।

    air india

    गौरतलब है भारत में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस एक अमेरिका स्थित खालिस्तान समर्थक अलगाववादी समूह है, जिसकी स्थापना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने की थी। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में गैर कानूनू गतिविधियां (रोकथाम) के तहत इसे प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि धमकी को देखते हुए DIAL, एयरपोर्ट इंडिया, एयरपोर्ट पुलिस, सीआईएसएफ यूनिट और स्पेशल सेल को अलर्ट पर रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+