आग में फंसी पत्नी को बचाने के बाद पालतू कुत्ते को बचाने में सेना के मेजर की मौत
नई दिल्ली। देश की सुरक्षा की बात आए तो हमारे बहादुर जवान किसी भी बात की परवाह किए बगैर अपनी जान जोखिम पर डालने के लिए तैयार रहते हैं। देश के लोगों की रक्षा के लिए हमारे बहादुर जवान दुश्मनों के इलाके में भी जाने से कतराते नहीं है। हर किसी की जान बचाने का यह जज्बा जवानों के व्यक्तिगत जीवन में भी देखने को मिलता है। दरअसल जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में जवान की झोपड़ी में आग लग गई, इस आग में मेजर की पत्नी और उनका पालतू कुत्ता फंस गया था, जिन्हें बचाने के लिए मेजर ने अपनी जान की परवाह नहीं की।

बारामूला के गुलमर्ग जिले में सेना के जवान मेजर अंकित भुदर्जा जोकि गुलमर्क के एसएसटीसी में अटैच हैं, उनकी झोपड़ी में आग लग गई थी। इस आग में उनकी पत्नी और कुत्ता फंस गया था। हालांकि मेजर अंकित ने अपनी पत्नी को बचा लिया था, लेकिन कुत्ते को बचाने में मेजर अंकित की जान चली गई। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मेजर अंकित बुरी तरह से झुलस गए थे और उनका शरीर 90 फीसदी जल गया था, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने स्थानीय पुलिस और पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में जवान जान गंवाने वाले मेजर अंकित के शव को तनमार्ग स्थित सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पर उनके शव की की मेडिकल और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications