LPG-PNG-CNG Supply: संकट के बीच भारत की क्या तैयारी? पेट्रोल-डीजल, LPG गैस सप्लाई पर सरकार का Big Update-जानें
LPG, PNG, CNG Supply Crisis: पश्चिम एशिया में हाल ही में बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और उस क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं।
सरकार का कहना है कि फिलहाल देश में पेट्रोल, डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस की सप्लाई सामान्य है। लोगों को घबराकर ईंधन खरीदने या बुकिंग करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पूरे देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। आइए जानते हैं विस्तार से...

1. Petrol Diesel Update: पेट्रोल-डीजल: आत्मनिर्भर भारत, कोई आयात नहीं
- सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं।
- कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध।
- देश पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर है। घरेलू मांग पूरी करने के लिए कोई आयात जरूरी नहीं।
- रिटेल आउटलेट्स पर कोई ड्राई-आउट नहीं। तेल विपणन कंपनियां नियमित आपूर्ति कर रही हैं।
- सलाह: घबराकर खरीदारी न करें - पूरे देश में पर्याप्त स्टॉक है।
2. PNG-CNG Natural Gas Update: प्राकृतिक गैस- प्राथमिकता वाले क्षेत्र सुरक्षित
- PNG और CNG को 100% आपूर्ति जारी।
- औद्योगिक-वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को लगभग 80% पर नियंत्रित आपूर्ति।
- बड़े शहरों में वाणिज्यिक LPG यूजर्स को PNG कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहन। ईमेल, पत्र या CGD कंपनियों के पोर्टल पर आवेदन करें।
- 14 मार्च को पेट्रोलियम मंत्रालय की बैठक में PNGRB और CGD संस्थाओं के साथ PNG कनेक्शनों की समीक्षा हुई।
3. LPG Supply Bookings Update: LPG: आपूर्ति पर सख्त नजर, बुकिंग घटी लेकिन स्टॉक मजबूत
- LPG वितरक केंद्रों पर कोई कमी नहीं।
- बुकिंग में गिरावट: 13 मार्च को 88.8 लाख - 14 मार्च 77 लाख बुकिंग।
- ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 87% हो गई (पहले 84%)।
- बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों ने गैर-घरेलू LPG आवंटन के आदेश जारी किए।
- वाणिज्यिक सिलेंडर अब 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्राथमिकता से उपलब्ध।
- महत्वपूर्ण संशोधन: PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को LPG कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य। इससे घरेलू LPG की उपलब्धता बढ़ेगी।
- 22 राज्यों ने कंट्रोल रूम बनाए, बाकी राज्य प्रक्रिया में।
- जमाखोरी-कालाबाजारी पर देशभर में छापे जारी।
सरकार की अपील: डिजिटल प्लेटफॉर्म (ऐप, IVRS, SMS, WhatsApp) से बुकिंग करें। जहां संभव हो PNG चुनें।
4. Maritime Security: समुद्री सुरक्षा- भारतीय जहाज सुरक्षित
- फुजैरा टर्मिनल पर घटना के बाद भारतीय जहाज 'जग लाडकी' आज सुबह 10:30 बजे IST पर 80,800 MT मुरबान कच्चा तेल लेकर फुजैरा से सुरक्षित रवाना हो गया। भारत की ओर बढ़ रहा है।
- दो LPG वाहक जहाज 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' (कुल 92,712 MT LPG) होर्मुज़ पार कर भारत पहुंच रहे हैं।
- बंदरगाहों पर जहाजों की आवाजाही और कार्गो पर 24×7 नजर।
- DG शिपिंग कंट्रोल रूम सक्रिय - 2,995 कॉल और 5,357से ज्यादा ईमेल का जवाब दिया गया। 276 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया गया।
5. विदेश में भारतीय नागरिक: दूतावास 24×7 साथ
- सभी भारतीय नाविक सुरक्षित। पिछले 24 घंटे में कोई नई घटना नहीं।
- 28 फरवरी से अब तक 1.94 लाख यात्री भारत लौट चुके।
- UAE, सऊदी अरब, ओमान से उड़ानें जारी। कतर से दिल्ली के लिए आज उड़ान।
- बहरीन-कुवैत-इराक में हवाई क्षेत्र बंद होने पर सऊदी रूट से मदद।
- दुर्भाग्यवश संघर्ष में 5 भारतीय शहीद हुए, एक अभी लापता। दूतावास पार्थिव शरीर वापस लाने में जुटे।
- दूतावासों की 24×7 हेल्पलाइन सक्रिय। वीजा, लॉजिस्टिक्स और यात्रा सहायता उपलब्ध।
नागरिकों से अनुरोध
- आधिकारिक सूत्रों (PIB, मंत्रालय वेबसाइट, Rajmarg Yatra ऐप) पर ही भरोसा करें।
- डिजिटल बुकिंग करें, बेवजह वितरक के पास न जाएं।
- PNG को प्राथमिकता दें।
सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए हर स्थिति से निपटने को तैयार है। स्थिति सामान्य है - घबराएं नहीं, विश्वास रखें!
अपडेट के लिए PIB और पेट्रोलियम मंत्रालय की वेबसाइट चेक करते रहें।
-
Delhi LPG Price Today: मिडिल ईस्ट संकट के बीच दिल्ली वालों को राहत, 12 अप्रैल को कितना है LPG का भाव? -
PNG Gas Explained: अब किचन में पाइपलाइन वाली गैस का समय, PNG कैसे काम करती है? घर में गैस आने का स्मार्ट तरीका -
Hello BPCL App: घर में PNG कनेक्शन लेना अब सिलेंडर बुकिंग से भी आसान, मोबाइल पर आवेदन और मिनटों में शुरुआत -
स्टोरेज, इंतजार से खर्च तक—सिलेंडर की 5 चुनौतियां, स्मार्ट किचन के लिए ये बातें समझना क्यों जरूरी? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications