अनुप्रिया पटेल का विवादित बयान कहा, मुलायम परिवार का डीएनए ही खराब
सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मुलायम के परिवार का डीएनए ही खराब है।
भदोही। सांसद अनुप्रिया पटेल एक बार फिर से गलत कारणों के कारण चर्चा में हैं, उन्होंने बुधवार को भदोही जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा की एक सभा को संबोधित कहते हुए कहा कि अब मुलायम के परिवार को हम क्या बोले, उनके परिवार का तो डीएनए ही खराब है।
यूपी इस समय लचर कानून व्यवस्था, सांप्रदयिक माहौल का दंश झेल रहा है जनता ने सोचा था कि अखिलेश अलग हैं। कार्यकाल अलग होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश आज अंधेरनगरी बन चुका है, जिसमें एक चौपट राजा बैठा हुआ है। सपा में चुनाव के पहले जो विवाद है वह अवैध खनन और अवैध संपत्तियों से अर्जित धन के लिए है, जिसको जनता समझ चुकी है।
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल पर दिल्ली में सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर और ठेकेदार ने बंधक बनाने का आरोप लगा था। ठेकेदार का आरोप था कि काम में देरी होने पर उन्हें मंत्री के घर में बंद रखा गया, हालांकि बाद में मामला रफा-दफा कर दिया गया। फिलहाल अनुप्रिया पटेल के इस विवादित बयान पर अभी सपा परिवार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।














Click it and Unblock the Notifications