अमेरिका: किसान प्रदर्शन में खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, वीडियो भी आया सामने
अमेरिका: किसान प्रदर्शन में खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, वीडियो भी आया सामने
Statue of Mahatma Gandhi defaced by Khalistani in US: अमेरिका में वाशिंगटन डीसी में स्थित भारतीय दूतावास के सामने महात्मा गांधी मेमोरियल प्लाजा में महात्मा गांधी की मूर्ति को 12 दिसंबर, 2020 को खालिस्तानी द्वारा तोड़ा गया। खालिस्तानियों ने इस घटना को अंजाम किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया। भारत के किसान आंदोलन के समर्थन में अमेरिका में भी कुछ दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को प्रदर्शनकारियों ने किसी कपड़े से ढ़क दिया है। प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान के झंडे भी लहराए गए थे।
Recommended Video

ये पहली बार नहीं है जब किसान आंदोलन के विदेशी प्रदर्शन में खालिस्तान के झंडे लहराए गए हों। इससे पहले भी लंदन में भी भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन के दौरान में खालिस्तान के झंडे लहराए गए थे।
यूएस में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दूतावास शांति और न्याय के सार्वभौमिक रूप से सम्मानित आइकन के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने जो गुंडागर्दी की है, हम उस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।
वहीं, वाशिंगटन डीसी में कृषि विरोधी कानूनों के आयोजकों में से एक किसान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता पर कहा है कि इसमें किसान के साथ खड़े प्रदर्शनकारियों का कोई हाथ नहीं है।
भारत के किसान आंदोलन को अमेरिका, कनाडा, लंदन सहित कई विदेशों देशों में समर्थन मिल रहा है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट कर चुके हैं। जस्टिन ट्रूडो ने अपने ट्वीट में किसान की मांगों का खुलकर समर्थन किया था।
भारत में किसानों का विरोध प्रदर्शन दो हफ्ते से जारी है। केंद्र की नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून को निरस्त करने की मांग की जा रही है। वहीं भारत सरकार का कहना है कि कानून में बदलाव किसानों के हित में किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications