'मैं 80 की 80 सीटें जीत जाऊं फिर भी EVM पर भरोसा नहीं', अखिलेश यादव ने ईवीएम पर फिर मोदी सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav On EVM: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अखिलेश यादव ने मंगलवार 2 जुलाई को लोकसभा में बोलते हुए ईवीएम (EVM) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि उन्हें ईवीएम पर कभी भरोसा नहीं था और ना ही कभी होगा।

अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव जीत जाएगी तो भी उनको ईवीएम पर भरोसा नहीं होने वाला है। ईवीएम पर अखिलेश यादव ने कहा, "ईवीएम पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था, आज भी नहीं है भरोसा। मैं 80/80 सीटें जीत जाऊं तब भी भरोसा नहीं होगा। ईवीएम का मुद्दा खत्म नहीं हुआ है।''

Akhilesh Yadav On EVM

ये भी पढ़ें 'मोदी जी की दुनिया में सच को मिटाया जा सकता है', भाषण पर चली कैंची तो राहुल गांधी ने PM पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी ने 18वीं लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 37 सीटें जीती है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं भाजपा 33 और कांग्रेस 6 सीटें जीती हैं।

अखिलेश यादव बोले- जब तक EVM हटेगा नहीं, हम समाजवादी लोग अड़े रहेंगे

अखिलेश यादव ने कहा,

''मैं आचार संहिता जब लागू हुआ तो, मैंने देखा कि कुछ लोगों पर मेहरबान रही सरकार और कमीशन भी। लेकिन कहीं न कहीं उस संस्था (EC) पर भी आरोप लगाया है। इसलिए अगर वो संस्था निष्पक्ष होगा तो, हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। ईवीएम पर मुझे भरोसा नहीं है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान भी कहा था कि ईवीएम से जीतकर, ईवीएम हटाने का काम करेंगे। जब तक ईवीएम का मुद्दा खत्म नहीं होगा...हम समाजवादी लोग उसपर अड़े रहेंगे।''

ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी ने जो किया, ये कतई कोई शिवभक्त बर्दाश्त नहीं करेगा', क्यों कांग्रेस नेता पर भड़के चिराग पासवान

Akhilesh Yadav Speech: लोकसभा में क्या-क्या बोले अखिलेश यादव?

लोकसभा में बोलते हुए सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "हम जाति जनगणना के पक्ष में हैं। हम अग्निवीर योजना को कभी स्वीकार नहीं कर सकते। जब इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा, तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा। फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू नहीं की गई है। बागवानी फसलों को भी एमएसपी दिया जाना चाहिए।''

अयोध्या चुनाव परिणाम पर बोलते हुए सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता की लोकतांत्रिक जीत है।''

ये भी पढ़ें- Video: 'राहुल गांधी एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, राजा बेटा दुखी हैं', कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद को जमकर सुनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+