'मोदी जी की दुनिया में सच को मिटाया जा सकता है', भाषण पर चली कैंची तो राहुल गांधी ने PM पर कसा तंज
Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार (1 जुलाई) को अग्निपथ योजना और NEET-UG पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया। अपने भाषण के दौरान संसद के निचले सदन में नरेंद्र मोदी ने दो बार हस्तक्षेप किया, जब राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं पर लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता पर पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहने के लिए हमला बोला। राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों को रिकॉर्ड से हटाए गए हैं। अपने भाषण के कुछ हिस्सों को हटाए जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा- 'मोदी जी की दुनिया में सच को मिटाया जा सकता है'
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मोदी जी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता है। लेकिन वास्तव में सत्य को मिटाया नहीं जा सकता। मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया, वही सत्य है। वे जितना चाहें उतना हटा सकते हैं। सत्य तो सत्य है।"
राहुल गांधी के भाषण के किस हिस्सों को रिकॉर्ड से हटाया गया?
पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा ने संसद में सोमवार (1 जुलाई) दोपहर राहुल गांधी के भाषण पर जोरदार पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नए नेता पर सभी हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने संविधान की एक प्रति और भगवान शिव सहित धार्मिक हस्तियों की तस्वीरों के साथ विपक्ष के नेता के रूप में अपना पहला भाषण देने आए थे।
राहुल गांधी ने संसद में कल लगभग 100 मिनट तक भाषण दिया था। इस दौरान राहुल गांधी ने हिंदू, भाजपा, आरएसस, नीट-यूजी, अयोध्या, अग्निवीर योजना हर बात पर सरकार की आलोचना की। इसके बाद राहुल गांधी के रिकॉर्ड भाषण में से कई बातों को सदन की कार्यवाही से हटाया गया है।
🔴राहुल गांधी ने कहा था, ''जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटा हिंसा, हिंसा, हिंसा, नफरत, नफरत, नफरत, असत्य, असत्य, असत्य फैलाते हैं।'' इस बयान को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया है।
🔴राहुल गांधी ने कहा था,अल्पसंख्यकों के साथ भाजपा द्वारा अनुचित व्यवहार किया जाता है। इसे भी संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया है।
🔴राहुल गांधी ने कहा था, अग्निवीर सेना नहीं, पीएमओ की योजना है...इसे भी हटाया गया है।
🔴राहुल गांधी ने कहा था, जो भाजपा नफरत और हिंसा फैलाती है। ये भी बयान कार्यवाही का हिस्सा नहीं है।
🔴राहुल गांधी ने कहा था, '' मैं पीएम मोदी की ओर देखता हूं तो वो मुस्कुराते नहीं हैं।'' ये भी बयान कार्यवाही से हटा दिया गया है।
🔴राहुल गांधी द्वारा अंबानी और अडानी को लेकर की गई टिप्पणियां की गई थी। अब ये भी रिकॉर्ड में नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications