जानिए कौन हैं ऐश्वर्या राय, जिन्होंने तेज प्रताप यादव को चुना अपना जीवन साथी

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav की Fiance Aishwarya Rai के बारे में जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी

    पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई को होनी है, उससे पहले आज पटना के मौर्या होटल में तेज प्रताप यादव की सगाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से हो रही है। जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे तेज प्रताप यादव के लिए आज का समारोह फीका-फीका सा है क्योंकि आज इस महत्वपूर्ण आयोजन में तेज प्रताप के पिता लालू यादव शामिल नहीं हैं क्योंकि वो चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने की वजह से जेल में सजा काट रहे हैं।

    तेज प्रताप की शादी

    तेज प्रताप की शादी

    वैसे लालू का परिवार इस वक्त बहुत सारी परेशानियों से गुजर रहा है, ऐसे में तेज प्रताप की शादी की खबर ने उनके दर्द में मलहम का काम किया है, ऐसा राजद के कार्यकर्ताओं का कहना है।

    बहुत ही पढ़े-लिखे परिवार से हैं ऐश्वर्या

    बहुत ही पढ़े-लिखे परिवार से हैं ऐश्वर्या

    मालूम हो अपने नाम के अनुरूप ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं, वो चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं,जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

     लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं चंद्रिका राय

    लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं चंद्रिका राय

    ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं और लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं। दरोगा राय 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    तेज प्रताप यादव की उम्र 30 साल

    तेज प्रताप यादव की उम्र 30 साल

    तो वहीं तेज प्रताप यादव संगीत और रोमांच प्रेमी हैं, वो अक्सर जटिल मुद्दों पर बयान देते रहते हैं, उनकी उम्र 30 साल है और वो 12वीं पास हैं, फिलहाल तो वो राजद विधायक हैं और पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+