लोगों की लापरवाही से आई कोरोना की दूसरी लहर- रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली, अप्रैल17। पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें बहुत बड़े स्तर पर इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। इस बीच एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने दूसरी लहर के कारणों का जिक्र किया है। शनिवार को न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए रणदीप गुलेरिया ने कहा कि आज जो हालात हैं, उसके 2 मुख्य कारण हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: AIIMS Director Randeep Guleria ने गिनाए कोविड केस में बढ़ोतरी के कारण | वनइंडिया हिंदी
    Randeep Guleria

    लोगों की लापरवाही ने वायरस में म्यूटेशन पैदा हुआ- गुलेरिया

    गुलेरिया के मुताबिक, जनवरी-फरवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद भी अगर संक्रमण बढ़ा है तो उसमें लोगों की लापरवाही सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण जब शुरू हुआ था तो मामले कम होने लगे थे, लेकिन लोगों ने उसके बाद गाइडलाइन का पालन करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से वायरस में म्यूटेशन और संक्रमण तेजी से फैलने लगा।

    धार्मिक गतिविधियां और चुनाव होना चिंताजनक है- गुलेरिया

    रणदीप गुलेरिया ने आगे कहा कि तेजी से फैलते संक्रमण की वजह से इस वक्त हेल्थकेयर सिस्टम में भी गिरावट देखी जा रही है। गुलेरिया ने कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाने की बहुत अधिक जरूरत है। हमें तत्काल कोविड 19 मामलों की संख्या को कम करना होगा। यह एक ऐसा समय है जब हमारे देश में बहुत सारी धार्मिक गतिविधियां होती हैं और चुनाव भी चल रहे हैं। हमें समझना चाहिए कि जीवन भी महत्वपूर्ण है। हम इसे प्रतिबंधित तरीके से कर सकते हैं ताकि धार्मिक भावना आहत न हो और कोविड के उचित व्यवहार का पालन किया जा सके।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+