GST पर सरकार चलाएगी 6 दिन की मास्टर क्लास, 175 अफसरों की बनी कमेटी

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू होने के बाद सरकार इस पर निगरानी के लिए 175 अफसरों की कमेटी बनाएगी। हर अधिकारी के पास 4-5 जिले की जिम्मेदारी होगी। यह जानकारी राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने दी।

मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान अढिया ने कहा कि GST पर निगरानी के लिए 15 विभागों के सचिवों की कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंन जानकारी दी कि इसके जरिए सप्लाई और कीमत पर नजर रखी जाएगी।

GST पर सरकार चलाएगी 6 दिन की मास्टर क्लास, टोल टैक्स पर सरकार का बड़ा बयान

अढिया ने कहा कि देश ने GST को स्वीकार किया है और स्थिति पर हमारी नजर है। अढिया ने जानकारी दी कि GSTN में 2,02,000 आवेदन आए हैं जिसमें से 39 000 आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं।

Recommended Video

    GST: Finance Ministry to address Public queries on GST with direct communication | वनइंडिया हिंदी

    इसके साथ ही 1,00,000 आवेदनों के पार्ट A ही भरे गए हैं और पार्ट B बाकी है। अढिया ने कहा कि जिन अफसरों की कमेटी बनेगी उन्हें फील्ड में नहीं जाना होगा।

    6 दिन चलेगी क्लास

    अढिया ने कहा कि GST पर लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए 6 दिन की क्लास चलेगी। जिसे मास्टर क्लास का नाम दिया गया है। यह क्लास 6 जुलाई से चलेगी। जो शाम को 4:30 से 5:30 बजे तक चलेगी।

    शुरू के 3 दिन क्लास हिन्दी में चलेगी और उसके बाद 3 दिन अंग्रेजी में और इसका प्रसारण डीडी न्यूज और डीडी नेशनल पर किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 22 राज्यों में टोल नाके खत्म कर दिए गए, बाकी राज्यों में भी खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स , एंट्री टैक्स GST के दायरे में नहीं होगी।

    जानकारी मुहैया कराई गई कि अगर किसी सामान का रेट बढ़ रहा है जो पैक्ड है तो उसके लिए निर्माता को दो अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कर यह बताना होगा कि अमुक कर बढ़ने के बाद इसका दाम बढ़ाया गया है।

    देना होगा अखबार में विज्ञापन

    बताया गया कि किसी चीज के MRP में GST शामिल होगी इसके साथ ही सामान पर नए और पुराने दाम दिखाने होंगे। अढिया ने कहा कि कई चीजों के दामों में कमी आई है। कहा गया कि कीमत पर निगरानी और जागरूकता के लिए टीम का गठन किया गया है। GST का उद्देश्य है कि महंगाई में कमी आए। जिन 175 अफसरों की कमेटी बनाई गई है, उनकी बैठक कल होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+