'मेरी सेक्सुअलिटी के अलावा, कोई और दूसरा कारण नहीं...',जज के रूप में पदोन्नति में देरी पर बोले वकील सौरभ कृपाल
'मेरी सेक्सुअलिटी के अलावा, कोई और दूसरा कारण नहीं...', जज के रूप में पदोन्नति में देरी पर बोले वकील सौरभ कृपाल
Advocate Saurabh Kirpal on Judge delay in promotion: देश के वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ कृपाल ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा जज के रूप में उनकी पदोन्नति की सिफारिश पर कार्रवाई नहीं करने का असली कारण उनकी 'सेक्सुअलिटी' है। अगर सौरभ कृपाल दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश बनते हैं तो वह भारत के पहले समलैंगिक न्यायाधीश होंगे। दिल्ली में साहित्य आजतक 2022 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता कृपाल ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि इसे कहने का कोई और तरीका है। 12 सिफारिशों में से 11 नियुक्त की गईं और मैं उसमें से नहीं हूं, इसका क्या कारण हो सकता है। कथित कारण इतने दिखावटी हैं कि, इसका असली कारण सिर्फ मेरी सेक्सुअलिटी है। इसका कोई अन्य संभावित कारण नहीं है।"

वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ कृपाल ने 19 नवंबर को साहित्य आजतक 2022 में अपनी किताब 'Fifteen Judgements: Cases that have Shaped the Financial Landscape of India' के विमोचन के दौरान न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति में देरी पर ये बात कही। इस इवेंट में इंडिया टुडे के एडिटर राजदीप सरदेसाई ने वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ कृपाल से पूछा कि क्या सरकार ने उन्हें जज की पदोन्नति इसलिए नहीं दी क्योंकि उन्होंने खुले तौर पर अपनी कामुकता की घोषणा की है और सरकार समलैंगिक जज को स्वीकार नहीं कर सकती है?
इस सवाल के जवाब में वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ कृपाल ने कहा, ''अगर कोई न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति में देरी के कारणों की जांच करने के लिए डिटेल में जाएगा और इस मैटर को देखगा तो साफ हो जाएगा कि जज के रूप में पदोन्नति में देरी का कारण सिर्फ मेरी सेक्सुअलिटी है। इसके अलावा कोई और दूसरा कारण नहीं हो सकता है।'' सौरभ कृपाल ने कह कि उन्हें कॉलेजियम के कुछ जानकार सूत्रों से पता चला है कि वास्तव में यही कारण है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications