आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का से कहा था-'मुझे नहीं लगता कि तुम गुड लुकिंग हो', रो पड़ी थी एक्ट्रेस
Aditya Chopra, who once told Anushka Sharma that she is not the good-looking girl: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की गिनती स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस में की जाती हैं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर अनुष्का ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' में अनुष्का शर्मा ने मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा के बारे में एक बेहद ही चौंकाने वाली बात कही है। मालूम हो कि साल 2008 में यशराज बैनर की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में पैर रखने वाली अनुष्का को फिल्म ऑफर करते वक्त आदित्य चोपड़ा ने कहा था कि 'आप सुंदर नहीं है, आप बहुत प्रतिभाशाली तो हो लेकिन गुड लुकिंग नहीं हो'।

'मुझे नहीं लगता कि तुम गुड लुकिंग हो'
आदित्य ने बोला था कि अनुष्का,आप में काफी टैलेंट हैं लेकिन लुक में सिंपल हो इसलिए फिल्म में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अनु्ष्का ने आगे कहा कि मैं यशराज स्टूडियो के चौथे मंजिल पर थी उस वक्त आदित्य ने कहा था कि मुझे तुम्हारी प्रतिभा पर बहुत ज्यादा भरोसा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप चेहरे से उतनी प्रभावी हैं, आपको 'तानी' ( फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का का किरदार) के रोल के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और मुझे लगता है कि आप ऐसा कर पाएंगी।

'बहुत रोई थी मैं, फिर किया मम्मी को कॉल'
इतना सुनने के बाद मैं ऑफिस से बाहर आई और एकदम शांत होकर कार ड्राईव कर रही थी लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं रो रही हूं, मेरी आंखों से आंसू गिर रहे हैं। मुझे पेन हो रहा था, मेरे मम्मी-पापा उस वक्त मुंबई में नहीं थे, मैंने अपनी मां को कॉल किया और फिर बहुत तेज रोई।

मुझे लगता था कि मैं गुड लुकिंग हूं: अनुष्का
अनुष्का ने कहा कि फिल्मों में आने से पहले मुझे लगता था कि मैं गुड लुकिंग हूं लेकिन फिर मुझे लगा कि अगर नहीं हूं तो मैं मेकअप से और अपने बाल बनाकर गुड लग सकती हूं और मैंने ऐसा किया भी। खैर अनुष्का ने जब खुद को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखा तो उन्हें भी आदित्य की बात सही लगी थी, उन्हें भी लगा था कि वो सही में लुक से उतनी प्रभावी नहीं हैं।

बहुत सारे अवार्ड को अपने नाम कर चुकी हैं अनुष्का
खैर आज अनुष्का को फिल्मों मे आए एक लंबा वक्त हो चुका हैं, वो सफल अभिनेत्री और निर्माता बन चुकी हैं, वो मशहूर क्रिकेटर की पत्नी हैं और बहुत जल्द मां बनने जा रही हैं। अनुष्का ने शाहरुख, सलमान जैसे नामचीन सितारों के साथ काम किया और हिट फिल्में दी हैं। वो बॉलीवुड की हाईली पेड एक्ट्रेस हैं और वो बहुत सारे अवार्ड को अपने नाम कर चुकी हैं।
अपने दम पर बनाई अलग पहचान
वो फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलिब्रेटियों में से एक रह चुकी हैं और साल 2018 में Forbes Asia ने उन्हें 30 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह दी थीं। बहुत कम समय में बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अनुष्का शर्मा ने आज बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई हैं। वो पेटा संस्था से भी जुड़ी हुई हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हस्तियों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications