VIRAL: इलियाना ने बोल्ड फोटो के साथ लिखा जबरदस्त मैसेज, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

फिल्मी सितारों को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। चाहे वो कुछ भी पोस्ट करें, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा नेगेटिविटी फैलाते हैं। इन सभी ट्रोलर्स को एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने करारा जवाब दिया है।

Ileana DCruz

नई दिल्ली। फिल्मी सितारों को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। चाहे वो कुछ भी पोस्ट करें, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा नेगेटिविटी फैलाते हैं। इन सभी ट्रोलर्स को एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने करारा जवाब दिया है। इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटो पोस्ट करते हुए उससे भी बोल्ड मैसेज लिखा है। इंस्टाग्राम पर इलियाना ने लिखा दूसरों की राय और सोच के बारे में न सोचें।

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

फिल्म एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर करते हुए ट्रोलर्स के लिए ये बात लिखी। बॉलीवुड की इस सल्ट्री एक्ट्रेस ने अपनी बैकलेस फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दूसरे लोग हमें लेकर क्या सोचते हैं, ये आप मत सोचिए। आप उनकी खामियों से नहीं बने हैं। आप जो भी हैं, वो अपनी गलतियों और अच्छाइयों से बने हैं।'

ये भी पढ़ें: शादी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा, ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर कही ये बात

प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में थीं इलियाना

प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में थीं इलियाना

इलियाना को उनकी बोल्ड तस्वीरों के लिए पहले भी ट्रोल किया जा चुका है। इलियाना इस साल रेड फिल्म में दिखाई दी थीं, जो कि बड़े पर्दे पर हिट रही थी। पिछले कुछ समय से इलियाना अपनी फिल्मों के कारण कम और निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। पिछले दिनों ही खबर आई थी कि इलियाना प्रेगनेंट हैं। उनके फोटोग्राफर ब्वॉयफ्रेंड एंड्र्यू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद से एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी के कयास लगने शुरू हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।

क्या इलियाना ने गुपचुप की शादी?

क्या इलियाना ने गुपचुप की शादी?

इलियाना के मैरिटल स्टेटस को लेकरभी तरह-तरह की बातें की जाती हैं। पिछले साल क्रिसमस पर इलियाना ने क्रिसमस ट्री सजाते हुए अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर डाली थी। इस तस्वीर के कैप्शन में इलियाना ने लिखा था, 'फोटो बाय हबी'। इसके बाद से सवाल होने लगे थे कि क्या इलियाना ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। इस बार में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इस मामले पर बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था, 'दुनिया को ये बताना जरूरी नहीं है कि मैं शादीशुदा हूं कि नहीं। मैं हर चीज दुनिया को नहीं बताती।'

Lost in a moment with @ileana_official

A post shared by Andrew Kneebone Photography (@andrewkneebonephotography) on

Love is all you bloody need. ♥️

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

ये भी पढ़ें: मीरा से पूछा- इस बार लड़का या लड़की?, ये था शाहिद की पत्नी का जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+