मीरा से पूछा- इस बार लड़का या लड़की?, ये था शाहिद की पत्नी का जवाब

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरे बच्चे की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। शाहिद और मीरा की पहले से ही दो साल की बेटी है और फैंस की ख्वाहिश है की दोनों के घर एक बेटा जन्म ले।

Shahid-Mira

मुंबई। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरे बच्चे की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। शाहिद और मीरा की पहले से ही दो साल की बेटी है और फैंस की ख्वाहिश है की दोनों के घर एक बेटा जन्म ले। हाल ही में ऐसा ही एक सवाल फैन ने मीरा राजपूत से भी पूछ लिया, जिसका जवाब मीरा ने बड़े ही शानदार अंदाज में दिया।

'इस बार लड़का या लड़की?'

'इस बार लड़का या लड़की?'

सबसे पॉप्युलर फोटो शेयरिंग प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें फॉलोअर्स यूजर से सवाल कर सकते हैं। कई सेलिब्रिटीज इस फीचर का इस्तेमाल अपने फैंस से बातचीत करने के लिए कर रहे हैं। ऐसे में मीरा ने भी सोचा की फैंस से बातचीत की जाए, इसके बाद फैंस ने अपनी सभी सवाल मीरा को भेज दिए। मीरा ने एक-एक कर सभी सवालों की इत्मीनान से जवाब दिया। इसमें एक फैन ने मीरा से पूछा, 'इस बार लड़का या लड़की?'

मीरा ने दिया शानदार जवाब

मीरा ने दिया शानदार जवाब

इस फैन के सवाल के जवाब में मीरा ने कहा कि कुछ भी, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। मीरा ने लिखा, 'नहीं मालूम और फर्क नहीं पड़ता।' मीरा ने फैंस के और भी कई सवालों के जवाब दिए। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि वो दिल्ली के बारे में कौन सी चीज मुंबई में मिस करती हैं, तो मीरा का जवाब था अच्छा खाना। मीरा ने बताया कि उनका सबसे पसंदीदा रंग पीला है और वो अपने परिवार, नींद और पनीर के बिना नहीं रह सकतीं।

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं शाहिद-मीरा

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं शाहिद-मीरा

शाहिद कपूर ने 7 जुलाई, 2015 को गुड़गांव में मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों का परिवार राधा स्वामी सतसंग के जरिये मिला था जिसके बाद दोनों की शादी तय की गई थी। मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं। मीरा ने 26 अगस्त, 2016 को बेटी मीशा को जन्म दिया था। दोनों ने अपने दूसरे बच्चे की खबर 20 अप्रैल को अपने दूसरे बच्चे की खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को बताई थी।

Shahid-Mira

ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार की सेहत पर सायरा बानो का ट्वीट, बोलीं- 'मेरे कोहिनूर के लिए दुआ करें'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+