शादी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा, ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस को डेट कर रही हैं। जब से प्रियंका की डेटिंग की खबरें आई हैं, तभी से फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर वो शादी कब कर रही हैं। सगाई को लेकर तो खबरें भी आईं थीं लेकिन अभी डेट सामने नहीं आई है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस को डेट कर रही हैं। जब से प्रियंका की डेटिंग की खबरें आई हैं, तभी से फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर वो शादी कब कर रही हैं। सगाई को लेकर तो खबरें भी आईं थीं लेकिन अभी डेट सामने नहीं आई है। हालांकि प्रियंका ने शादी को हामी जरूर भर दी है। प्रियंका ने हाल ही में दिए इटंरव्यू में कहा कि वो शादी करना चाहती हैं। देसी गर्ल शादी के लिए तैयार हैं, अब बस दूल्हे की हां का इंतजार है।

प्रियंका ने कहा, 'जरूर करूंगी शादी'

प्रियंका ने कहा, 'जरूर करूंगी शादी'

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि वो शादी करना चाहती हैं। हैंप्स्टन में हुए वोग ईवेंट में प्रियंका ने कहा, 'मुझे शादी का आइडिया बहुत पसंद है। मैं जिंदगी में कभी शादी जरूर करना चाहूंगी।' प्रियंका ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शादी किसी को छोटा या बड़ा बनाती हैं। 'शादी किसी को ज्यादा या कम फेमिनिस्ट नहीं बनाती।'

पहली बार निक पर खुलकर की बात

पहली बार निक पर खुलकर की बात

प्रियंका ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया कि वो काफी रोमांटिक हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत रोमांटिक हूं और क्यों न? जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उन्हें खास एहसास कराना और उन्हें अटेंशन देना सबसे जरूरी काम होता है।' इतना ही नहीं, प्रियंका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस पर भी एक बड़ा खुलासा किया है। अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार प्रियंका ने निक पर पहली बार बोलते हुए कहा है कि वो दोनों एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं।

मां से मिलवाने निक को मुंबई लाईं थीं प्रियंका?

मां से मिलवाने निक को मुंबई लाईं थीं प्रियंका?

प्रियंका ने कहा, 'हम दोनों एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं और मेरे खयाल से ये उसके लिए अच्छा अनुभव है।' सिंगर और सॉन्गराइट निक जोनस हाल ही में प्रियंका के साथ मुंबई आए थे। इस दौरान निक ने प्रियंका की मां से मुलाकात की थी और उनके साथ मुकेश अंबानी की पार्टी में भी पहुंचे थे। निक की मुंबई यात्रा पर प्रियंका ने कहा, 'वो वक्त काफी अच्छा था। उसे यहां बहुत मजा आया। मुझे लगता है उसने खूब मजे किए।' कहा जा रहा है कि मुंबई यात्रा के बाद प्रियंका और निक का रिश्ता और मजबूत हो गया है।

क्या जुलाई अंत में करेंगे सगाई?

क्या जुलाई अंत में करेंगे सगाई?

मुंबई के बाद दोनों ब्राजील गए थे और इसके बाद दोनों को न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए देखा गया था। प्रियंका और निक की सगाई की खबरें भी पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक जुलाई अंत या अगस्त के पहले हफ्ते में सगाई कर सकते हैं। प्रियंका निक को अपनी मां और करीब दोस्तों से मिलवाने ही मुंबई लाई थीं। कुछ ही दिनों में प्रियंका का जन्मदिन है, खबरों के अनुसार इस साल वो अपना जन्मदिन अमेरिका में निक के साथ मनाएंगी।

ऐसे हुई थी इस रिश्ते की शुरुआत

ऐसे हुई थी इस रिश्ते की शुरुआत

प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन अब इस बात पर मुहर लग चुकी है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

ये भी पढ़ें: शादी की चर्चा के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ऐसी फोटो, जिसने खोल दिया पूरा राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+