लॉकडाउन के बीच विशेष ट्रेन से बॉर्डर सुरक्षा के लिए रवाना किए गए लगभग 1,000 सैनिक
नई दिल्ली। उत्तर भारत में ऑपरेशनल क्षेत्रों में बेंगलुरु, सिकंदराबाद, गोपालपुर और बेलगाम जैसे प्रमुख केंद्रों में अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके करीब 950 सेना के जवानों की तैनाती के लिए उनके स्थानांतरण की जरूरत को देखते हुए शुक्रवार को लॉकडाउन के बीच एक विशेष ट्रेन बेंगलुरु से रवाना किए गए है। 20 अप्रैल को जम्मू पहुंचने वाली इस विशेष ट्रेन में सवार सभी कार्मिक अनिवार्य क्वैरेंटीन अवधि से गुजर चुके हैं और मेडिकली फिट हैं।

जानकार अधिकारियों के अनुसार इसी सप्ताह की शुरुआत में केंद्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर विचार करते हुए भारतीय सेना के जवानों की तैनाती के लिए दो विशेष ट्रेनों को चलाने के लिए अपनी अनुमति प्रदान की थी। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उत्तरी और पूर्वी सीमाओं के लिए ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए दो सैन्य विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है।

गौरतलब है पहली सैन्य विशेष ट्रेन 17 अप्रैल को बैंगलोर से चलकर बेलगाम, सिकंदराबाद और अंबाला होते हुए 20 अप्रैल को जम्मू पहुंचेगी जबकि दूसरी ट्रेन 18 अप्रैल से बैंगलोर चलकर बेलगाम, सिकंदराबाद, गोपालपुर, हावड़ा और एनजेपी होते हुए 20 अप्रैल को गुवाहाटी पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि यह बेंगलुरु, बेलगाम, सिकंद्राबाद और गोपालपुर में श्रेणी ए और बी प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों की मरम्मत में सक्षम होगा। साथ ही सीमाओं में तैनात | सक्रिय ऑपरेशनल संरचनाओं की तैयारियों में मदद करता है।

दो विशेष ट्रेनों के प्रचालन के लिए रेलवे ने Covid-19 के लिए सभी संभावित सावधानियों को सुनिश्चित किया है। इनमें प्लेटफॉर्म और बोगियों की कीटाणुशोधन, कर्मियों की विस्तृत जानकारी, बोगियों के बाहर और अंदर चिपकाए गए निर्देश, सेनिटेशन टनल की स्थापना और यात्रियों की सोशल डेस्टेंसिंग का पालन और स्क्रीनिंग शामिल है।

उल्लेखनीय है गत 25 मार्च को लागू राष्ट्रव्यापी 21-दिवसीय लॉकडाउन 1.0 के दौरान कोरोनो वायरस बीमारी के प्रसार के प्रकोप को रोकने के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को बंद कर दिया गया था। भारतीय रेलवे भी केवल आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए माल और पार्सल ट्रेनें चला रहा है।
यह भी पढ़ें-Covid19: महामारी का रोजगार पर बड़ा असर, भारत में 23 फीसदी से अधिक हुई बेरोजगारी












Click it and Unblock the Notifications