'फांसी या एनकाउंटर', कोलकाता रेप और हत्याकांड में अब नए कानून की मांग कर रहे हैं ममता बनर्जी के भतीजे

kolkata Doctor Case: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कोलकात में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्याकांड पर रविवार (11 अगस्त) को प्रतिक्रिया दी है। अभिषेक बनर्जी ने बलात्कारियों के मुकदमे में तेजी लाने के लिए संसद में एक नया विधेयक लाने की मांग की है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि यौन उत्पीड़न के अपराधियों को या तो फांसी की सजा मिलनी चाहिए या कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा एनकाउंटर किया जाना चाहिए। कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या पर उन्होंने कहा कि, यौन उत्पीड़न के मामलों में मुकदमा और जांच सात दिनों के भीतर पूरी होनी चाहिए।

kolkata Doctor Case

ये भी पढ़ें- हत्या से पहले रेप, अर्धनग्न पाई गई बॉडी...कोलकाता की डॉक्टर से साथ हुई हैवानिय सुन सिहर जाएंगे

अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार से संसद में विधेयक पेश करने की मांग की

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में ऐसा विधेयक पेश करती है तो तृणमूल कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि मुकदमे की अवधि तय किया जाना चाहिए। ये बलात्कारी, जो समाज में रहने के लायक नहीं हैं, उनका या तो एनकाउंटर करके या फिर फांसी पर लटकाकर निपटा जाना चाहिए।"

अभिषेक बनर्जी ने हाथरस, उन्नाव, मणिपुर, दिल्ली में निर्भया कांड और पश्चिम बंगाल की घटनाओं जैसे मामलों में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों को रोकने में राजनीतिक दलों की विफलता को स्वीकार किया है। अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि न्याय प्रणाली में सुधार कहने की बात कही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य की विफलता से ध्यान हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- 'जरूरत पड़ी तो फांसी पर लटकाया जाएगा', कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर से हैवानियत पर पहली बार बोलीं CM ममता बनर्जी

कोलकाता रेप-हत्याकांड का मामला क्या है?

पिछले हफ्ते अस्पताल में रात की ड्यूटी पर मौजूद एक पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल छात्र की सेमिनार हॉल में हत्या कर दी गई थी। उसके सहकर्मियों के मुताबिक, महिला डॉक्टर ने दो सहकर्मियों के साथ खाना खाया था और फिर रात 2 बजे के बाद आराम करने के लिए सेमिनार हॉल चली गई थी। अगली सुबह वह अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई।

शुरुआती पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके मुंह और गुप्तांगों से खून बह रहा था। उसकी गर्दन भी टूटी हुई पाई गई थी।

ये भी पढ़ें- कोलकाता में कैसे हुई लेडी डॉक्टर के साथ दरिंगदी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+