हत्या से पहले रेप, अर्धनग्न पाई गई बॉडी...कोलकाता की डॉक्टर से साथ हुई हैवानिय सुन सिहर जाएंगे
kolkata doctor news: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत ने देशवासियों को हिलाकर रख दिया है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार (08 अगस्त) एक पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई है।
प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या से पहले ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप किया गया था। सरकारी अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा की आलोचना के बीच मामले के सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस घटना ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें- '2 हजार लेकर बेटी का गर्भपात करा दो', अयोध्या रेप पीड़िता की मां का दावा, सपा नेता ने किए थे पैसे ऑफर
मृतका के परिवार ने क्या-क्या कहा?
31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर के परिवार और विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया कि उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा ने निरीक्षण के लिए घटनास्थल का दौरा किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर शव की प्रारंभिक जांच के लिए फोरेंसिक टीम भेजी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "शरीर पर खरोंच के निशान हैं, जो संकेत देते हैं कि हत्या के पहले कुछ संघर्ष हुआ था। गुरुवार रात (07 अगस्त) उसके साथ ड्यूटी पर मौजूद पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है।" पुलिस ने कहा, "हम डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों से बात कर रहे हैं जो उस रात उसके साथ ड्यूटी पर थे।"
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार 2 am तक डॉक्टर ड्यूटी पर थे और मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस बीच, अस्पताल ने दो पैनल गठित किए हैं। एक आंतरिक जांच के लिए जिसमें 11 सदस्य हैं और दूसरा पोस्टमॉर्टम के लिए जिसमें तीन सदस्य हैं।
एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स के सचिव मानस गुमटा ने कहा, "मेरा खून खौल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में ऐसी घटना कभी हुई है। अगर हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो सभी डॉक्टरों का संघ अस्पताल में इकट्ठा होगा।'' इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे पत्र में एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स ने मामले की गहन जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें- कौन है मोईद खान, जो अयोध्या रेपकांड का है आरोपी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद से कनेक्शन पर मचा बवाल
ममता बनर्जी बोलीं- जरूरत पड़ने पर आरोपियों को फांसी दी जाएगी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले पर कहा है कि, इस जघन्य कृत्य के आरोपियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्थिति को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया और पुष्टि की कि अस्पताल में काम करने वाले एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। बनर्जी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
ममता बनर्जी ने कहा, "यह घटना घृणित है और व्यक्तिगत क्षति की तरह महसूस होती है। डॉक्टरों का गुस्सा और मांगें जायज हैं और मैं उनका पूरा समर्थन करती हूं। पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है।''
ये भी पढ़ें- Video: अयोध्या रेप पीड़िता से मिल फफक कर रो पड़े संजय निषाद, कहा- मोईद खान को बचा रहे हैं अखिलेश












Click it and Unblock the Notifications