'जरूरत पड़ी तो फांसी पर लटकाया जाएगा', कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर से हैवानियत पर पहली बार बोलीं CM ममता बनर्जी

Kolkata Doctor Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद गुस्साएं डॉक्टर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने रेप और उसके बाद हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अस्पताल से जुड़ा नहीं है, लेकिन मेडिकल संस्थान के विभिन्न विभागों में अक्सर आता-जाता रहता था। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच सीएम ममता बनर्जी ने पहला रिएक्शन देते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Kolkata Doctor

'आरोपी को फांसी पर लटकाया जाएगा', ममता बनर्जी

31 वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आरोपी को फांसी पर लटकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की तेजी से सुनवाई करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मृत पाई गई थी। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताते हुए बनर्जी ने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी अस्पताल में काम करता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रशिक्षु डॉक्टर के परिवार से बात की और उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डॉक्टरों के प्रदर्शन का किया समर्थन

सीएम बनर्जी ने कहा, "सबसे पहले, यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और घृणित है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है। उनका (डॉक्टरों का) गुस्सा और मांग जायज है। मैं इसका समर्थन करती हूं। पुलिस ने भी उनकी मांगें मान ली हैं। मैंने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।"

ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि, "जो लोग विरोध कर रहे हैं, अगर उन्हें लगता है कि उन्हें राज्य प्रशासन पर भरोसा नहीं है, तो वे किसी अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। हम उचित और गहन जांच चाहते हैं और दोषियों को कड़ी सजा देना चाहते हैं।"

प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से ममता की अपील

सीएम ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से अपना विरोध जारी रखते हुए मरीजों का इलाज करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "जिस तरह हमारी जिम्मेदारी है, उसी तरह अस्पताल के अधीक्षक की भी जिम्मेदारी है। हम यह भी जांच करेंगे कि कहीं किसी की ओर से लापरवाही तो नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मामले की जांच के संबंध में पुलिस के संपर्क में हैं।

कोलकाता पुलिस ने घटना की जांच के लिए हत्या विभाग के सदस्यों सहित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को अस्पताल के कई विभागों में जाने की पूरी आजादी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+