कोलकाता में कैसे हुई लेडी डॉक्टर के साथ दरिंगदी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
Kolkata Doctor News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 साल की लेडी डॉक्टर के साथ हैवानियत का मामला सामने आया था। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय रॉय नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर शुक्रवार (08 अगस्त) को अर्धनग्न अवस्था में अस्पताल के मेमिनार हॉल में मृत पाई गई थी। लेडी डॉक्टर की शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या किए जाने का संकेत मिला है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, लेडी डॉक्टर के गुप्तांग से खून बहने और शरीर के कई हिस्सों में चोटों के निशान थे। चार पन्नों की सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोटें थीं। पीड़िता के निजी अंगों से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर...गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और...होंठों पर भी चोट के निशान थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 3 से 6 बजे के बीच की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पहले लेडी डॉक्टर का गला घोंटा गया। कहा कि हम अभी पोर्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
खबर के मुताबिक, इस मामले में कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। इस मामले अस्पताल की एक डॉक्टर ने पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया कि पीड़िता ने अपने जूनियर के साथ रात के करीब 2 बजे खाना खाया था।
इसके बाद वह आराम करने के लिए सेमिनार रूम में चली गई, क्योंकि कोई अलग से कोई रूम उपलब्ध नहीं था। डॉक्टर ने बताया कि सुबह हमें उसका शव वहीं मिला। वहीं, इस मामले में सीएम ममता बनर्जी ने कहा,'ये बलात्कारी, जो समाज में रहने के लायक नहीं हैं, उनका एनकाउंटर या फांसी के जरिए निपटारा किया जाना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications