Live: नौसेना स्टाफ के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे दिनेश के. त्रिपाठी

Breaking News Live Updates: पीएम मोदी आज कर्नाटक में रैली को संबोधित किया तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अगर मौसम की बात करें तो देश में मौसम का उलटफेर जारी है।

Breaking News

उत्तर भारत के मैदानी इलाके अभी से ही आग उगल रहे हैं तो वहीं आज सुबह दिल्ली में हल्की बरसात होने से लोगों को राहत मिली है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 30, 2024, 12:08 AM IST

नौसेना स्टाफ के नए प्रमुख दिनेश के. त्रिपाठी

नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज नौसेना स्टाफ के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। एडमिरल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे।
Apr 29, 2024, 11:23 PM IST

पतंजलि के इन 14 प्रोडक्ट्स पर लगा बैन

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने पंतजलि की दिव्य फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है।
Apr 29, 2024, 9:10 PM IST

कश्मीर में आफत की बारिश

कश्मीर में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण मंगलवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Apr 29, 2024, 7:54 PM IST

BBC डॉक्यूमेंट्री मामला

दिल्ली की अदालत ने ब्रिटेन के पते पर BBC को ताज़ा समन जारी किया। पहले जारी किए गए समन की तामील नहीं हुई थी। मामले को आगे की सुनवाई के लिए अगस्त में सूचीबद्ध किया गया है।
Apr 29, 2024, 7:53 PM IST

महाराष्ट्र

पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शहजादे की बातें खतरनाक हैं, खुद कांग्रेस के लोग इनके कारण कांग्रेस छोड़कर निकल रहे हैं। नौजवान, जिन्होंने जिंदगी के महत्वपूर्ण 15-20 साल कांग्रेस को दिए आज कांग्रेस छोड़कर निकल रहे हैं। वे कांग्रेस से निकलकर एक ही बात कह रहे हैं कि कांग्रेस को माओवादियों ने कब्जे में ले लिया है..."
Apr 29, 2024, 6:40 PM IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "अभी-अभी भूस्खलन के कारण 6 घरों को नुकसान पहुंचने के बारे में जानने के बाद किश्तवाड़ के डीसी देवांश यादव से बात की। सौभाग्य से, कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश जारी है। सभी संभव राहत और पुनर्वास उपाय शुरू किए गए हैं। अन्य एजेंसियों के अलावा , इंडियन रेड क्रॉस को भी सेवा में लगाया गया है, मैं प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।
Apr 29, 2024, 6:36 PM IST

रक्षा मंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार, राजनाथ सिंह राज्य की राजधानी में पार्टी के चुनाव कार्यालय में 'हवन' में शामिल हुए।
Apr 29, 2024, 6:35 PM IST

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों को नामों का ऐलान किया है।
Apr 29, 2024, 6:06 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह के कथित छेड़छाड़ किए गए वीडियो पर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. यहां दो मुद्दे हैं- एक, आरक्षण के नाम पर लोगों के बीच दंगा भड़काने की कोशिश की गई। दूसरा, एक आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से गृह मंत्री का एक विकृत वीडियो पोस्ट करना। मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
Apr 29, 2024, 3:17 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के वकील से पूछा कि क्या उनका नाम सीबीआई मामले या ईडी के ईसीआईआर में था। केजरीवाल के वकील ने जवाब दिया कि उनका नाम नहीं था। कोर्ट ने पूछा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका क्यों नहीं दाखिल की। केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि जमानत के लिए अर्जी दाखिल नहीं की गई क्योंकि गिरफ्तारी अवैध थी।
Apr 29, 2024, 3:02 PM IST

सोलापुर में बीजेपी की चुनावी रैली में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा , "इस चुनाव में आप अगले 5 वर्ष के लिए विकास की गारंटी को चुनेंगे। दूसरी ओर वो लोग है जिन्होंने 2014 से पहले देश को आतंकवाद, भ्रष्टाचार और कुशासन के गश्त में धकेल दिया था। अपने कलंकित इतिहास के बाद भी कांग्रेस फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है। इन्हीं अंदाजा ही नहीं कि पहले दो चरण के चुनाव में INDIA गठबंधन का डब्बा गोल हो चुका है।"
Apr 29, 2024, 2:19 PM IST

बिहार में 'जातिवाद' को खत्म करना...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है बिहार में 'जातिवाद' को खत्म करना और योग्यता के आधार पर राजनीति की शुरुआत करना-अमित शाह
Apr 29, 2024, 2:18 PM IST

अंकोला की फल विक्रेता से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के सिरसी दौरे के दौरान अंकोला की फल विक्रेता मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की।
Apr 29, 2024, 1:42 PM IST

स्मृति ईरानी ने भरा नामांकन

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने #LokSabhaElections2024 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
Apr 29, 2024, 1:16 PM IST

कुछ लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं- PM मोदी

बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'कुछ लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं, मैं आपसे अपील करता हूं कि ऐसी चीजें जहां भी दिखे, उन्हें रिपोर्ट करें, मध्य प्रदेश चुनाव में अमिताभ बच्चन की आवाज में ऐसी बातें चलाई गईं कि उन्हें इसकी शिकायत दर्ज करानी पड़ी थी।'
Apr 29, 2024, 1:10 PM IST

कोलकाता बनाम दिल्ली का IPL मैच कौन जीतेगा?

KKR vs DC: कोलकाता बनाम दिल्ली का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Apr 29, 2024, 1:09 PM IST

रवीना टंडन ने की कांग्रेस को वोट देने की अपील? जानें सच

Fact Check: क्या लोकसभा चुनावों में रवीना टंडन ने की कांग्रेस को वोट देने की अपील? जानें वायरल वीडियो का सच
Apr 29, 2024, 1:09 PM IST

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया

Indore News: कांग्रेस को करारा झटका, प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन फॉर्म वापस लिया
Apr 29, 2024, 1:08 PM IST

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 30 अप्रैल को 11:30 बजे जारी होगा

Uttarakhand Board result: इंतजार हुआ खत्म, आने वाला है रिजल्ट, इस समय पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
Apr 29, 2024, 1:07 PM IST

शाह की सभा से पहले कार्यकर्ता ने Live पूछे गिरिराज से सवाल

बेगूसराय में अमित शाह की सभा से पहले BJP कार्यकर्ता ने गिरिराज सिंह से Live पूछे सवाल, जवाब सुन भड़के लोग
Apr 29, 2024, 1:06 PM IST

बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट

बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट, इजराइल में मचा हड़कंप, गाजा में करवाया नरसंहार?
Apr 29, 2024, 12:56 PM IST

उम्मीदवारों की सूची जारी की

पंजाब: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
Apr 29, 2024, 11:53 AM IST

अगर INDI गठबंधन को बहुमत मिलता है तो...

अगर INDI गठबंधन को बहुमत मिलता है तो देश की जनता जरूर सोचे इसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा?..
Apr 29, 2024, 11:45 AM IST

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव अमेठी में करेंगे रोड शो

अमेठी लोकसभा चुनाव: 'निर्णायक भूमिका में हैं यादव..', मोहन यादव के रोड शो का कितना होगा असर?
Apr 29, 2024, 11:44 AM IST

सुनवाई जुलाई तक के लिए स्थगित

SC ने संदेशखाली मामले में कलकत्ता HC के आदेश को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।
Apr 29, 2024, 11:22 AM IST

अरिजीत सिंह ने माहिरा खान से सबके सामने मांगी माफी

अरिजीत सिंह ने बीच में रोका कॉन्सर्ट, फिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान से सबके सामने मांगी माफी, जानें वजह
Apr 29, 2024, 11:20 AM IST

1951 के बाद ऊटी में कल सबसे गर्म दिन, टूटा 73 साल का रिकार्ड

जल रहे हिल स्टेशन! गर्मी ने तोड़ा 73 साल का रिकॉर्ड, 1951 के बाद कल ऊटी में रहा सबसे गर्म दिन
Apr 29, 2024, 11:18 AM IST

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

BAN Vs ZIM: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, इस IPL स्टार को नहीं मिली जगह
Apr 29, 2024, 10:52 AM IST

राजनाथ सिंह लखनऊ से करेंगे नामांकन

स्मृति ईरानी अमेठी से तो राजनाथ सिंह लखनऊ से करेंगे नामांकन।
Apr 29, 2024, 9:49 AM IST

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज

PM मोदी के 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज होनी है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+