बेगूसराय में अमित शाह की सभा से पहले BJP कार्यकर्ता ने गिरिराज सिंह से Live पूछे सवाल, जवाब सुन भड़के लोग
Begusarai MP Giriraj Singh FB Live Question: बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता लगातार अपने सांसद गिरिराज सिंह का विरोध कर रहे हैं। सोमवार (29 अप्रैल 2024) को बेगूसराय में भाजपा के दिग्गज नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचने वाले थे, उससे पहले ही बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को अपने ही कार्यकर्ता के विरोध का सामना करना पड़ा। बेगूसराय भाजपा कार्यकर्ता ने गिरिराज सिंह से फेसबुक लाइव आकर सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से देते नहीं बना। नीचे वीडियो में देखें लाइव में क्या कुछ हुआ?

सौरव भारद्वाज नाम की फेसबुक आईडी से लाइव आकर कार्यकर्ता ने गिरिराज सिंह से कहा कि तों हम्मर सवाल के जवाब द ( आप मेरे सवाल का जवाब दीजिए)। गिरिराज सिंह कॉल पर थे, इतने में गिरिराज के कार्यकर्ता उन्हें रोकने की कोशिश की तो, उन्होंने कहा कि लाइव छै तोड़ौ नए (लाइव में डिस्टर्ब मत कीजिए)। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा छोड़ दीजिए हम जवाब देंगे।
गिरिराज सिंह ने कहा कि हम तोरा कह दैलियो न, कितते बार जवाब दीहौ (हम तुम्हें कह चुके हैं न, कितने बार जवाब दें)। इस पर भाजपा कार्यकर्ता सौरव ने कहा कि तोरा पिछला दा जिताए के भेजलियो, बेगूसराय के बेटा के हराये के भेजलियो (पिछली बार आपको बेगूसराय के बेटा को हराकर जिताए)। तोरा से उम्मीद रहैए।
इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हम्मै बेगूसराय के बेटा नै छिऐ( हम बेगूसराय के बेटा नहीं हैं)। हम पैदा ले लिये है यहीं, हम्मर ममौर यही छै (हम यहीं पैदा हुए, मेरा ममौर यहीं है)। तोएं बाप से पैदा लेल्हो, हम माय से पैदा ले लिये)। आप बाप से पैदा हुए और हम मां से पैदा हुए हैं।
गिरिराज सिंह इतना बोलकर अपनी गाड़ी की तरफ़ चले गए। इस पर कार्यकर्ता ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि आप बहुत ही फालतू जवाब देकर जा रहे हैं। यह कोई जवाब नहीं हुआ, बहुत ही गलत बोलकर जा रहे हैं। आपका सब बयान ही गलत जा रहा है। बेगूसराय की जनता से आपको माफी मांगना होगा।












Click it and Unblock the Notifications