Uttarakhand Board result: इंतजार हुआ खत्म, आने वाला है रिजल्ट, इस समय पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देने वाले करीब दो लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कल यानि 30 अप्रैल को जारी होगा।
उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के छात्रों का सुबह 11:30 बजे परीक्षाफल घोषित होगा। अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी इसी के साथ जारी किया जाएगा।

इस साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 के बीच हुई थी। 2,10,354 स्टूडेंट्स ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा दी। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 10th 12th रिजल्ट बोर्ड के सभापति के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जायेगा जहां से आप अपने रिजल्ट की जांच कर पायेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स की लिस्ट दोनों ही कक्षाओं के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं
- हाईस्कूल या इंटरमीडिएट जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर टाइप करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- रिजल्ट मार्कशीट स्क्रिन पर आ जाएगी।
- डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकालें












Click it and Unblock the Notifications