अरिजीत सिंह ने बीच में रोका कॉन्सर्ट, फिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान से सबके सामने मांगी माफी, जानें वजह

Arijit Singh Apologise Mahira Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें साल 2016 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में देखा गया था। लेकिन अब वह मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट की वजह से चर्चा में आ गईं। जिसमें अरिजीत ने एक्ट्रेस से सबके सामने माफी मांगी।

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज के लाखों फैंस दीवाने हैं। उनके गाने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी छाए रहते हैं। हाल ही में अरिजीत का दुबई में कॉन्सर्ट हुआ। सिंगर के इस कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी शामिल हुईं। लेकिन इस दौरान सिंगर ने सरेआम एक्ट्रेस से माफी माफी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Arijit Singh

इस वायरल वीडियो में अरिजीत सिंह एक्ट्रेस माहिरा खान के बारे में बताते हुए नजर आए। अरिजीत ने एक्ट्रेस का ना सिर्फ परिचय दिया बल्कि ये भी बताया कि वह उन्हें पहचान नहीं पाए। अरिजीत सिंह ने कहा कि, 'आप लोग हैरान हो रहे होंगे, क्या मैं खुलासा कर दूं? शायद मुझे बहुत अच्छे तरीके से खुलासा करना चाहिए। क्या हम वहां एक कैमरा लगा सकते हैं? मैं इस शख्स को पहचानने की कोशिश कर रहा था, तभी याद आया कि मैंने तो इनके लिए गाना गाया है।'

इसके बाद वीडियो में अरिजीत आगे कहते हैं कि, 'देवियो और सज्जनो माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं। सोचिए मैं उनका गाना जालिमा गा रहा था और यह उनका गाना है और वह भी इसे गा रही थीं। सामने खड़ी थीं लेकिन मैं उन्हें पहचान नहीं सका। मुझे प्लीज आप माफ कर दीजिए। मैम आपका आभार और बहुत बहुत धन्यवाद।'

अरिजीत सिंह और माहिरा खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस वीडियो को देखकर सिंगर की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, माहिरा खान को पहली बॉलीवुड फिल्म रईस में देखा गया था। अरिजीत ने इस फिल्म का गाना 'जालिमा' गाया था। इस फिल्म के बाद माहिरा की तगड़ी फैन फॉलोइंग बढ़ गई। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस ने दूसरी शादी सलीम करीम से की थी।

ये भी पढ़ें: पैरों में चप्पल पहनकर स्कूटर पर राशन लेने निकले सिंगर Arijit Singh, सिंगर की सादगी के दीवाने हुए फैंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+