जल रहे हिल स्टेशन! गर्मी ने तोड़ा 73 साल का रिकॉर्ड, 1951 के बाद कल ऊटी में रहा सबसे गर्म दिन
Ooty Weather: इस समय पूरे देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। गर्मी ने इस साल अप्रैल में ही लोगों को परेशान किया हुआ है। भीषण गर्मी और लू से जनता का बुरा हाल है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वैसी जगह जहां लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जाते थे, वो क्षेत्र भी इस बार भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं।
देश के सबसे ठंडे स्थान और हिल स्टेशन होने का दावा करने वाले क्षेत्र भी इस बार जल रहे हैं। दक्षिण भारत का फेमस हिल स्टेशन 'ऊटी' में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 73 सालों में इस बार ऊटी में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
यह भी देखें: Bihar Weather News: भीषण गर्मी और लू की चपेट में प्रदेश, पांच दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं, ऐसा रहेगा मौसम

बीते दिन ऊटी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊटी में यह न केवल 1951 के बाद से अप्रैल के महीने में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, बल्कि यह 1951 के बाद से अब तक के सबसे गर्म दिन का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। सिर्फ बेंगलुरु ही नहीं, बल्कि ऊटी और पलक्कड़ में भी दिन का तापमान अब तक का सबसे खराब या लगभग सबसे खराब तापमान दर्ज किया जा रहा है।
पिछले 73 साल में पहली बार ऊटी में रिकॉर्ड स्तर का तापमान दर्ज किया गया। हाल ही में तमिलनाडु मौसम विभाग ने घोषणा की है कि ऊटी में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सामान्य दिनों में ऊटी में तापमान 5.4 डिग्री ही रहता है। इसका मतलब है कि ऊटी में मौसम बदल गया है।
आखिरी बार ऊटी में 29 डिग्री तापमान अप्रैल 1951 में दर्ज किया गया था। 73 साल बाद वही तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे लगता है कि हर गर्मियों में ऊटी जाने वाले वीआईपी लोगों को भी अपना मन बदलना होगा। दरअसल, ऊटी के अलावा पलक्कड़ और तमिलनाडु के अन्य ठंडे इलाके भी इस गर्मी में झुलस रहे हैं। ऐसा लगता है कि इसका असर ऊटी पर भी पड़ा है। हालांकि, एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के बाद भी बढ़ते तापमान के कारण, रिसॉर्ट्स और होटलों की मांग कम हो रही है।
यह भी देखें: Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?












Click it and Unblock the Notifications