अमेठी लोकसभा चुनाव: 'निर्णायक भूमिका में हैं यादव..', मोहन यादव के रोड शो का कितना होगा असर?
Amethi Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले रोड शो होगा जिसमे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। मोहन यादव के द्वारा यादव वोटरों को अपनी ओर साधने का प्रयास करेगी।
अमेठी लोकसभा सीट पर वर्तमान समय में बीजेपी का कब्जा है। 2019 से पहले इस सीट पर गांधी परिवार का दबदबा था। जिसे स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर खत्म किया था। इस लोकसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की अच्छी संख्या है। जो निर्णायक भूमिका में रहते है। इन यादव वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को यहां मैदान में चुनाव प्रचार के लिए उतारा है। आज वह स्मृति ईरानी के नामांकन से पहले होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि वह यहां के यादव वोटरों को साधने में कितना सफल रहे।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक अमेठी भी है। ये अमेठी और रायबरेली जिले की 5 विधानसभा सीटों को मिलाकर बनी है। चार विधानसभा सीटें अमेठी जिले की हैं और 1 सीट रायबरेली जिले की आती है। 2019 का लोकसभा चुनाव गेमचेंजर साबित हुआ। यहां से गांधी फैमिली का वर्चस्व टूट गया। बीजेपी के टिकट पर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को हराकर भगवा झंडा लहरा दिया।
रायबरेली के बाद अमेठी ही सीट है, जहां कांग्रेस परिवार का हमेशा से दबदबा रहा। 2014 में भी चुनाव में अमेठी सीट पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव जीता था। गौरतलब है कि दिसंबर 2017 में राहुल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। हालांकि 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने इतिहास पलट दिया। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से निर्वाचित हो गए। और फिर अमेठी का रूख नहीं किया।
इस सीट पर दलित और मुस्लिम वोट निर्णायक हैं। अमेठी में लगभग 26 फीसदी यानि की करीब 4 लाख वोटर मुस्लिम समाज से हैं, जबकि लगभग साढ़े तीन लाख वोटर दलित समाज के हैं। यादव, राजपूत और ब्राह्मण भी इस सीट पर निर्णायक भूमिका में हैं।
जनपद अमेठी में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 16 हजार 602 है, जिसमें 9 लाख 11 हजार 525 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 8 लाख 4 हजार 932 महिला मतदाता भी हैं। 5855 दिव्यांग मतदाता तथा 145 अन्य मतदाता शामिल हैं। 2024 के लोकसभा में लगभग 25 हजार नए मतदाता शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications