Indore News: कांग्रेस को करारा झटका, प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन फॉर्म वापस लिया
Lok Sabha Election की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया है। अक्षय कांति बम नामांकन वापस लेने BJP विधायक रमेश मेंदोला औ MIC मेंबर जीतू यादव के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे।
इंदौर में चौथे चरण यानी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नामांकन फॉर्म वापस लेने का सिलसिला जारी था। इस बीच सोमवार की सुबह कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम अचानक कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने नामांकन फॉर्म वापस ले लिया। वहीं बम के इस फैसले के बाद इंदौर से कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।

करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं बम
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन फार्म में बताई गई संपत्ति का मूल्य लगभग 56 करोड रुपए था, तो वहीं परिवार के नाम जो संपत्ति है, साथ ही परिवार के नाम जो संपत्ति है, वह इससे अलग है। इतना ही नहीं अक्षय कांति बम के पास जो रोलेक्स घड़ी है, उसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई गई है। अक्षय कांति बम की पत्नी और बच्चों के नाम जो संपत्ति है, वह लगभग 22 करोड़ के आसपास है।
विधानसभा चुनाव में मांगा था टिकट
कांग्रेस ने इंदौर से अक्षय कांति बम को प्रत्याशी बनाया था, बम इससे पहले विधानसभा-4 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उस वक्त पार्टी ने बम को प्रत्याशी नहीं बनाया था. वहीं अब लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले अक्षय बम ने पाला बदलते हुए अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया है. इधर, अब बम की नाम वापसी के बाद इंदौर से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा.
ये भी पढ़े- 'कांग्रेस के मतदाता वोट डालने नहीं जा रहे', मतदान प्रतिशत कम होने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications